फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव जी को चढ़ाए ये फूल

Wed, 15 Jul 2020 04:29 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 15 Jul 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
sawan 2020 Offer these flowers to Lord Shiva for different wishes
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला

सभी देवी देवताओं की पूजा में फूल अवश्य अर्पित किए जाते हैं। शिव जी की पूजा में भी फूल और पत्ती का विशेष महत्व है। केवड़ा और केतकी के फूल शिव जी की पूजा में वर्जित माने गए हैं। शिव जी को बिल्व पत्र और धतूरे का फूल प्रिय होता है, पूजा में इन्हें अर्पित करने से पूजा संपूर्ण मानी जाती है। यह तो सभी जानते हैं लेकिन कई और फूल भी शिव जी को प्रिय हैं। सभी की अलग-अलग कामनाएं होती है, बेला, जुही, कनेर और हरसिंगार, चमेली, कमल आदि फूलों को अर्पित करने से शिव जी आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

sawan 2020 Offer these flowers to Lord Shiva for different wishes
sawan 2020

शिव पुराण में शिव जी के शिव सहस्त्रनाम या शिव अष्टोत्तरशतनाम नामों का स्मरण करते हुए एक-एक पुष्प या बिल्व पत्र शिव जी को अर्पित किए जाते हैं, शिवपुराण के अनुसार किसी विशेष कामना को पूर्ण करने के लिए एक लाख पुष्पों से शिव जी की पूजा करने का प्रावधान है लेकिन आज के समय में इतने पुष्पों से पूजा करना मुश्किल है इसलिए 1008 या 108 पुष्प भी पूजा में अर्पित कर सकते हैं आइए जानते हैं किस मनोकामना के लिए शिव जी को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए।

sawan 2020 Offer these flowers to Lord Shiva for different wishes
sawan 2020
  • अगर आप सुंदर और सुशील पत्नी की कामना करते हैं तो भगवान शिव को बेला के फूल अर्पित करने चाहिए। विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। 
  • शिव जी की पूजा में चमेली का फूल चढ़ाने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
  • अगर शिव जी को जूही के फूल अर्पित किए जाएं तो घर में अन्न की कमी नहीं रहती है।
  • अगर आपके मन में उत्तम पुत्र की कामना है जो आपके कुल का नाम रोशन करें तो शिव जी को धतूरे का फूल अर्पित करना चाहिए।
  • धन-संपत्ति की कामना करने वालों को हरसिंगार,कमल, शंखपुष्प,आदि के फूलों से शिव जी की पूजा करनी चाहिए। हरसिंगार के फूल चढ़ाने से जीवन सुख आता है।
  • लाल और सफेद आंकड़े के फूल अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए शमी के पत्तों से भी शिव जी की पूजा करना चाहिए। लाल डंठल वाल धतूरे का फूल भी शिव जी को प्रिय है।
  • लंबी उम्र की कामना करने वालों को दूर्वा से शिव जी का पूजन करना चाहिए।

शिव जी को फूल चढ़ाते या कुछ भी अर्पित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 Offer these flowers to Lord Shiva for different wishes
sawan 2020

भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले पुष्प किसी और के बगीचे से बिना पूछे न तोड़े गए हो। क्योंकि चोरी के पुष्प या बिना किसी की आज्ञा के उसके बगीचे से तोड़े गए पुष्प पूजा में मान्य नहीं होते हैं। पूजा के लिए अपने पैसों से पुष्प खरीदने चाहिए। शिव जी की पूजा करते समय कोई भी मनोकामना मांगते समय मन में पूर्ण श्रद्धा रखनी चाहिए। कोई भी दुर्भावना मन में रखकर कामना करने से मनोकामना पूर्ण नहीं होती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed