फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी करें ये उपाय, सुख-समृद्धि और खुशियों से भर जाएगा आपका घर

Sun, 21 Nov 2021 01:00 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 21 Nov 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
sankashti chaturthi 2021 in November 23 do these measures to get money wealth prosperity and good luck on ganesh chaturthi
शुभता, खुशहाली और समृद्धि की प्राप्ति के लिए गणेश संकष्टी चतुर्थी के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित की जाती है। शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष मास में कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 23 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को रखा जाएगा। भगवान गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय बताया गया है। इनकी आराधना से किया गया कोई भी कार्य बिना किसी विघ्न के पूर्ण हो जाता है। इसलिए इन्हें विघ्नविनाशक या विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। जहां पर भगवान गणेश विराजते हैं वहां पर रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और शुभता का वास होता है। गणपति बप्पा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यदि आप संकष्टी चतुर्थी के दिन इनकी पूजा से संबंधित कुछ उपायों को करते हैं तो मान्यता है कि आपके जीवन में खुशियों और शुभता का आगमन होता है व सभी समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।



 

sankashti chaturthi 2021 in November 23 do these measures to get money wealth prosperity and good luck on ganesh chaturthi
घर में गणेश यंत्र की स्थापना करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

गणेश यंत्र की स्थापना-

ज्योतिष के अनुसार, गणेश यंत्र की बहुत ही चमत्कारी माना गया है। इस यंत्र को स्थापित करने से घर में किसी प्रकार से नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है और आपके घर में सकारात्मकता व शुभता बनी रहती है। गणेश यंत्र की पूजा करना बहुत लाभकारी रहता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन आप अपने घर में गणेश यंत्र की स्थापना कर सकते हैं।

sankashti chaturthi 2021 in November 23 do these measures to get money wealth prosperity and good luck on ganesh chaturthi
गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर दूर्वा की गांठे और मोदक अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दूर्वा की गांठ और मोदक-

भगवान गणेश ही ऐसे देव हैं जिन्हें दूर्वा प्रिय है। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए दूर्वा और मोदक अर्पित करना सबसे सरल उपाय माना गया है। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें मोदक का भोग लगाना चाहिए साथ ही दूर्वा की 21 गांठ अर्पित करनी चाहिए। भगवान गणेश को दूर्वा की गांठ अर्पित करते समय गणेश जी के 21 नामों का उच्चारण करना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान गणेश अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sankashti chaturthi 2021 in November 23 do these measures to get money wealth prosperity and good luck on ganesh chaturthi
गणेश संकष्टी चतुर्थी पर अथर्वशीर्ष का पाठ करें। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अथर्वशीर्ष का पाठ-

वैसे तो नियमित रूप से गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह बहुत ही लाभकारी रहता है लेकिन विशेष तौर पर बुधवार और चतुर्थी तिथि पर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत और पूजन करना चाहिए साथ ही में अथर्वशीर्ष का पाठ भी करना चाहिए। मानसिक शांति के लिए यह पाठ बहुत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस पाठ को करने से मन शांत होता है और सभी संकट दूर हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed