{"_id":"57cd6dcd4f1c1bb030318015","slug":"rishi-panchmi-vrat-katha-in-bhavishya-puran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ
Tue, 06 Sep 2016 10:34 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिव पार्वती
- फोटो : shiv parvati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक कथा है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव से महिलाओं के लिए मासिक धर्म का नियम बनाने के लिए कहा। इसके बाद से महिलाओं को हर महीने रजोधर्म होने लगा। इसके साथ ही यह नियम बना दिया गया है कि मासिक धर्म के चार दिनों में महिलाएं धार्मिक कार्यों को करने की अधिकारी नहीं होगी।
पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ
2 of 6
रजोधर्म
मनुस्मृति और भविष्य पुराण में इन दिनों स्त्रियों को अपने पति से भी दूर रहने के लिए कहा गया है। इस बारे में पुराण में एक कथा का भी उल्लेख किया गया है जिसमें बताया गया है कि इन दिनों स्त्रियों का भोजन बनाना, पति के साथ रहना और धार्मिक कार्यों को करने का क्या परिणाम होता है।
पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ
3 of 6
ध्यान
विदर्भ देश में उत्तंक नाम के एक साधु पुरूष रहते थे। इनकी एक पुत्र और एक पुत्री दो संतान थी। विवाह की उम्र होने पर साधु ने पुत्री का विवाह एक सुयोग्य वर के साथ कर दिया। लेकिन इनके पति की मृत्यु कुछ ही दिनों के बाद हो गई। अपनी कन्या को लेकर साधु परिवार सहित गंगा तट पर चले आए। यहीं कुटिया बनकर इन्होंने अपना जीवन बिताना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ
4 of 6
Ganga
- फोटो : bbc
एक दिन की बात है साधु की कन्या सो रही थी। कन्या की मां ने देखा कि उसकी पुत्री का शरीर कीड़ों से भर गया। वह अपने पति के पास गई और बोली देखिए हमारी पुत्री का शरीर कीड़ों से भर गया है। आखिर कौन सा पाप किया है इसने जिससे अल्पायु में विधवा हो गई और फिर शरीर में कीड़े पड़ गए।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार उन चार दिनों के लिए महिलाओं को करना चाहिए यह व्रत, मिलता है बड़ा लाभ
5 of 6
ध्यान
साधु ने ध्यान लगाकर देखा तो पाया कि उनकी कन्या पूर्व जन्म में भी साधु की पुत्री थी। उसने रजस्वला होते भी भोजन के बर्तन छू दिए थे जिससे साधु का धर्म नष्ट हुआ और यह अल्पायु में विधवा हुई। इस जन्म में इसने पाप मुक्ति के लिए ऋषि पंचमी का व्रत नहीं किया। इसलिए इसके शरीर में कीड़े पड़े हैं। उत्तंक ने कहा कि अगर हमारी पुत्री अब भी ऋषि पंचमी का व्रत करें तो इसके दुख दूर हो जाएंगे और अगले जन्म में अटल सौभाग्य प्राप्त करेगी।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।