{"_id":"5e983fdb8ebc3e72bd711f57","slug":"remedies-of-friday-how-to-do-venus-strong-shukra-ko-majboot-karne-ke-upay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों को करने से शुक्र होगा मजबूत, ऐश्वर्य धन- वैभव की होगी प्राप्ति","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन उपायों को करने से शुक्र होगा मजबूत, ऐश्वर्य धन- वैभव की होगी प्राप्ति
Fri, 17 Apr 2020 07:23 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र सौंदर्य, ऐश्वर्य, वैभव, कला, संगीत का कारक ग्रह है। शुक्र के प्रबल होने से व्यक्ति को अद्भुत सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शुक्र के मजबूत होने पर किसी भी तरह की आर्थिक समस्याएं नहीं आती हैं, परंतु शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ता है। आइए, आज जानते हैं शुक्र को मजबूत बनाने के आसान उपाय...
शुक्रवार के दिन व्रत
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत होने लगेगा, जिससे धीरे- धीरे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
मां लक्ष्मी की पूजा
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र में भी इस बात का वर्णन है कि शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए शुक्रवार को विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें
- मां लक्ष्मी के इस पाठ को करने से मां प्रसन्न होती हैं। श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
दान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान करने से पुण्य मिलता है। ज्योतिषशास्त्र में इस बात का वर्णन है कि शुक्रवार को कुछ चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- दही
- खीर
- ज्वार
- इत्र,
- रंग-बिरंगे कपड़े
- चांदी
- चावल