रंगों का हमारे मन और शरीर से बहुत गहरा संबंध है। रंगों के चयन से व्यक्ति की भावनाएं उजागर होती हैं, स्वभाव का पता लगता है। हमारे आस-पास मौजूद रंगों के अनुसार व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं वहीं कई रंग हमारे लिए अच्छे नहीं रहते। यदि आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का पर्स अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और पर्स खुलने के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। किस राशि के लिए कौनसे रंग का पर्स शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का पर्स अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी एवं धन से जुडी समस्याएं भी हल होंगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग का पर्स अपनी जेब या हाथ में रखना चाहिए।ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता मिलेगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर का पर्स अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी,धनागमन होगा और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद,गुलाबी,क्रीम,लाल या सैफ्रॉन कलर का पर्स रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कर्क राशिफल 2021