ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिसमें 8वां स्थान पुष्य नक्षत्र का होता है। यह नक्षत्र बहुत ही शुभ और सुखद फल प्रदान करने वाला होता है। इसे सभी 27 नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ और नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। भगवान राम का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था।
आज का दिन है खास, बन रहा है सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त, धन लाभ के लिए करें ये उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार यह पुष्य नक्षत्र 20 मई को है। साथ ही इस दिन सर्वाथ सिद्धि का योग भी बन रहा है। जब यह नक्षत्र रविवार के दिन आता है तो इस संयोग से रवि पुष्य योग बनता है। जो बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में ग्रहों की सभी बुरी चाल अनुकूल हो जाती हैं जिसका परिणाम सुखद मिलता है। साल 2018 में इस बार 3 रवि पुष्य और 2 गुरु पुष्य संयोग बन रहा है।
रवि पुष्य योग में शुभ और मांगलिक कार्य करने पर इसका परिणाम बहुत ही शुभ होता है। जब भी इस तरह का योग बनता है तो अगर ग्रह विपरीत प्रभाव छोड़ते है तो भी इस योग में सभी तरह के शुभ कार्य का परिणाम लाभकारी ही होता है। इस शुभ योग में सोने के आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीददारी करना लाभदायक होता है। रवि पुष्य योग में नए व्यापार की शुरुआत करना भी श्रेष्ठ बताया जाता है।
इस शुभ योग में साधना करने के फायदे
- इन योग में पूजा पाठ का विशेष महत्व। धन और मान सम्मान में वृद्धि होती है।
- इस शुभ योग में नए कार्य करने पर उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है।
- जन्म कुंडली में अशुभ प्रभाव कम होते है।
रवि पुष्य योग में धन लाभ के उपाय
- इस योग पर रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाने से धन लाभ होता है
-तांबे के लोटे में जल, फूल और चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से शत्रु कमजोर होते हैं।