{"_id":"60705f0d8ebc3e591d013f52","slug":"ramzan-eid-2021-first-day-fasting-know-the-important-tings-of-ramjan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramzan 2021: इस दिन फज्र की नमाज़ के बाद रखा जाएगा पहला रोज़ा, जानिए रमज़ान के इस पाक महीने से जुड़ी अहम बातें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Ramzan 2021: इस दिन फज्र की नमाज़ के बाद रखा जाएगा पहला रोज़ा, जानिए रमज़ान के इस पाक महीने से जुड़ी अहम बातें
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौंवा महीना रमजान का होता है। यह महीना बहुत ही पाक माना जाता है क्योंकि इबादत का महीना होता है। इस्लामिक कैलेंडर में चांद की तारीख के अनुसार त्योहारों की तारीख तय की जाती है। यही कारण है कि रमजान का महीना हर साल अलग-अलग तारीखों से शुरू होता है। इस पूरे महीने में लोग सुबह को जल्दी सहरी खाते हैं और नमाज अदा करके पूरे दिन बिना पानी पिए रोज़ा रखते हैं और शाम को नमाज़ अदा करने के बाद ही रोज़ा इफ्तार करते हैं। जानते हैं रमज़ान के महीने से जुड़ी अहम बातें।
2 of 6
रमजान 2021
- फोटो : file photo
चांद का दीदार
रमज़ान महीने की शुरुआत चांद के दीदार से होती है। जानकरों के मुताबिक इस बार 13 अप्रैल, 2021 से रमजान का पाक महीना शुरू हो जाएगा और फज्र की नमाज (सुबह की नमाज़) अदा करने के साथ ही पहला रोजा रखा जाएगा। चांद का दीदार करने के साथ ही 13 मई को ईद मनाई जाएगी। जिसके साथ यह पाक महीना पूरा हो जाएगा।
3 of 6
रमजान 2021
सबसे छोटा और सबसे बड़ा रोज़ा
पहला रोजा 14 घंटे 8 मिनट का होगा। जिसे सबसे छोटा रोजा कहा जाता है। इसी तरह से सबसे आखिरी रोजा 14 घंटे 52 मिनट का होगा वह सबसे बड़ा कहलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रमजान 2021
क्या होती है जकात
हर धर्म की तरह इस्लाम में भी दान करना जरूरी फ़रमाया गया है। इस्लाम धर्म के मुताबिक सालभर की कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा दान जरूरी होता है। जिसे जकात कहा जाता है। जकात के पैसे किसी जरूरतमंद, असहाय या गरीब व्यक्ति को ही दी जाती है ताकि उस पैसे का सही तरह से इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
5 of 6
रमजान 2021
इन्हें हैं रोजा रखने में छूट
रमजान के महीने में हर मुसलमान को रोजा रखना चाहिए लेकिन कुछ हालातों में रोजा रखने में छूट रहती है। जो व्यक्ति बीमार हो और रोज़ा रखने से उसकी सेहत को नुक़सान हो सकता है, उसे रोजा नहीं रखने से छूट रहती है। गर्भवती महिला या जो मां अपने बच्चे को स्तनपान करवाती हो उन्हें भी रोज़ा रखने से छूट रहती है। इसके अलावा छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोग अपनी सहूलियत के मुताबिक रोजा रख सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।