फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2021: पाना चाहते हैं भगवान राम की कृपा और संकटों से मुक्ति तो रामनवमी के पावन अवसर पर इन मंत्रों का करें जाप

Tue, 20 Apr 2021 02:20 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 20 Apr 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2021 date To get blessings of Lord Rama and get rid of troubles chant these mantras on Rama Navami
राम नवमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को नवरात्रि समापन के साथ ही भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसलिए नवमी तिथि को रामनवमी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां जन्म लिया था। इस वर्ष 21 अप्रैल 2021 दिन बुधवार को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान राम की कृपा प्राप्त करने हेतु विधि- विधान से पूजा- अर्चना करते हैं। इस दिन भगवान राम की पूजा करना और मंत्र जप करना बहुत लाभकारी रहता है। राम जी की कृपा प्राप्त करने और संकटों से मुक्ति के लिए राम नवमी के दिन आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

Ram Navami 2021 date To get blessings of Lord Rama and get rid of troubles chant these mantras on Rama Navami
राम नवमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रामनवमी पर भगवान राम की कृपा प्राप्त करने हेतु उनके नाम का जाप करें। राम नाम ही स्वंय में सबसे बड़ा और सिद्ध मंत्र है। जो व्यक्ति प्रतिदिन राम नाम का जप करता है, उसकी रक्षा भगवान राम स्वयं करते हैं और उस पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। 

"ॐ रां रामाय नम:"

Ram Navami 2021 date To get blessings of Lord Rama and get rid of troubles chant these mantras on Rama Navami
राम नवमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान राम की पूजा करें और आसन लगाकर कम से कम एक माला जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख समृद्धि और शांति आती है भगवान राम की कृपा बनी रहती है।

"ॐ रामभद्राय नम:"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2021 date To get blessings of Lord Rama and get rid of troubles chant these mantras on Rama Navami
राम नवमी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के साथ माता सीता का ध्यान करते हुए उनके इस मंत्र का जप करें। इससे आपको प्रभु श्री राम के साथ जनक दुलारी माता सीता का आर्शीवाद प्राप्त होता है। आपके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।

दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी' 

 

विज्ञापन
Ram Navami 2021 date To get blessings of Lord Rama and get rid of troubles chant these mantras on Rama Navami
राम वंशावली - फोटो : amar ujala

रामनवमी के दिन प्रभु श्री राम के इस मंत्र का जाप करने से सभी संकट और विपदाएं दूर हो जाती हैं। यदि आप किसी तरह की परेशानी में हैं तो रामनवमी पर इस मंत्र का जाप करें।

"ॐ रामचंद्राय नम:"

इन सभी मंत्रों में से किसी एक मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जाप करें। इनका जाप नियमित 2रूप से भी  किया  जा सकता है। इसके अलावा रामनवमी पर श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। यह पाठ अत्यंत शुभ फल प्रदान करने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed