फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2021: राम नवमी के दिन घर की सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए जरूर करें यह काम, जानें पूजा विधि

Sat, 17 Apr 2021 07:44 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 17 Apr 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2021 date puja vidhi significance and upay
राम नवमी 2021 - फोटो : Social media

विज्ञान और इतिहास के नजरिए से देखा जाए तो रामायण और महाभारत दो महाकाव्य हैं और भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण इन महाकाव्यों के नायक। लेकिन धर्म, आस्था और विश्वास के नजरिए से देखें तो हिंदू संप्रदाय को मानने वालों के लिए यह अलग-अलग युगों के इतिहास ग्रंथ हैं जिनमें अधर्म के नाश के लिए भगवान विष्णु के धरती पर राम और कृष्ण के मानव रूप में अवतार लेकर संसार को अधर्म और पाप से मुक्त करने की अमर कथा है। 

Ram Navami 2021 date puja vidhi significance and upay
राम नवमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

एक ओर जहां आज भी मर्यादा, और आज्ञापालन के लिए भगवान श्रीराम की मिसाल दी जाती है। तो वहीं कर्तव्यपरायणता के लिए भगवान श्रीकृष्ण का उपदेश मार्गदर्शन करता है। रामायण को लिखकर जहां भगवान श्रीराम का गुणगान करते ही महर्षि वाल्मिकि अमर हुए। वहीं भगवान श्री राम के चरित्र को रामचरित मानस के जरिए तुलसीदास जी ने रामलला के चरित को घर-घर पंहुचा दिया। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को भारतवर्ष में हिंदू संप्रदाय श्रीराम के जन्मदिन यानि की श्री रामनवमी के रूप में मनाता है। 

Ram Navami 2021 date puja vidhi significance and upay
राम नवमी 2021 - फोटो : Social media
भगवान श्री राम का जन्म

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी को अयोध्या में हुआ। श्रीराम का जन्म दिन के 12 बजे हुआ था। इस समय नवमी तिथि, पुष्य नक्षत्र व कर्क लग्न था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2021 date puja vidhi significance and upay
राम नवमी 2021: भगवान राम और माता सीता - फोटो : social media
राम नवमी से ही लिखनी शुरू हुई थी रामायण 

माता कौशल्या की कोख से जन्म लेने पर भगवान विष्णु के मानव अवतार लेने पर इस जन्मोत्सव का आनंद देवताओं, ऋषियों, किन्नरों, चारणों सहित अयोध्या नगरी की समस्त प्रजा ले रही थी। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्री रामचरित मानस की रचना भी श्री रामनवमी के दिन ही शुरु की थी। 

विज्ञापन
Ram Navami 2021 date puja vidhi significance and upay
राम नवमी 2021: भगवान राम और माता सीता - फोटो : social media

राम नवमी की पूजा विधि

  • सबसे पहले स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
  • पूजा में तुलसी पत्ता और पुष्प होना चाहिए।
  • उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।
  • खीर और फलों को प्रसाद के रूप में तैयार करें।
  • पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed