Rakshabandhan Banane Ki Vidhi: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। दरअसल पूर्णिमा तिथि 11 और 12 दिन होने के साथ और 11 अगस्त को पूरे दिन भद्रा रहने के कारण इस तरह का संयोग बना हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल रक्षाबंधन का पावन पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और प्यार का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए आरती उतारती हैं। साथ ही भगवान से उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई प्रेम रूपी धागा बंधवाकर उम्रभर बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय सही नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं राखी बांधते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....
Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के क्या होते हैं नियम ?
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन