महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर आगे उत्तराखंड का माणा गांव है। यह स्थान महाभारत का सबसे बड़ा गवाह हैं क्योंकि यहीं पर व्यास मुनि की गुफा है जहां महाभारत ग्रंथ के रचयिता व्यास जी का निवास था। यह स्थान व्यास पोथी के नाम से जाना जाता है। व्यास गुफा के पास ही गणेश गुफा है, कहते हैं इसी गुफा में बैठकर व्यास जी ने गणेश जी से पूरी महाभारत लिखवायी थी।
महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
उत्तराखंड का यह है पांडुकेश्वर तीर्थ। कहते हैं राजपाट त्याग कर महाराज पांडु यहीं अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहते थे। यहीं पर पांचों पांडवों का जन्म हुआ था।
महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
यह है कंश का किला। महाभारत के सबसे बड़े नायक भगवान श्री कृष्ण को पैदा होने से रोकने और पैदा होने के बाद हत्या का षड्यंत्र यहीं रचता था कंश।
महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का बरनावा प्राचीन बरनावत माना जाता है। यहीं महाभारत युद्ध का एक बीज बोया गया था। दुर्योधन ने यहीं पर पांडवों को लाक्षागृह में जलाकर मारने की योजना बनाई थी। लेकिन पांडव एक सुरंग से बचकर निकलने में सफल हुए थे। कहते हैं बरनावा के इसी सुरंग से पांडव बच निकले थे।
महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
इन शतरंज की गोटियों को देखिए यह कोई आम गोटियां नहीं हैं। कहते हैं इनसे भीम अपने पुत्र घटोत्कच के साथ शतरंज खेला करते थे। इन गोटियों को देखने के लिए आपको नागालैंड के दिमापुर जाना होगा। कथा है कि लाक्षागृह से बच निकलने बाद भटकते हुए पांडव वर्तमान नागालैंड पहुंचे थे। यहीं पर भीम और हिडिंबा नाम की राक्षसी का विवाह हुआ था। हिडिंबा से भीम को घटोत्कच नाम का पुत्र प्राप्त हुआ जिसने महाभारत युद्ध में कौरवों की हालत खराब कर दी थी।