फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2024: पितृ दोष के कारण जीवन में होने लगती हैं ये पांच बड़ी घटनाएं, जानें इससे मुक्ति के उपाय

Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Sep 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
Pitru paksha 2024 pitru dosh lagne ke sanket  pitru dosh ke upay in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : Amar Ujala

Pitru paksha 2024: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्व दिया गया है। पितरों को भी भगवान के समान ही माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यदि आपके पितर किसी बात से नाराज हो जाते हैं, तो आपको जीवन में किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं मिलती। साथ ही व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो जाता है। इसलिए हर साल लोग पितृ पक्ष के दौरान अपने पितरों का तर्पण आदि करके उन्हें खुश करने का प्रयास करते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और जीवन में कठिनाइयां कम हो जाती हैं।



इस साल पितृपक्ष 17 सितम्बर से आरम्भ होने जा रहा है और 18 सितम्बर से पिंडदान, ब्राह्मण भोजन, तर्पण, दान जैसे कार्य शुरू हो जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 सितम्बर को ऋषि-मुनियों के नाम से तर्पण किया जाएगा। वहीं 2 अक्टूबर को इसका समापन हो जाएगा।

यदि किसी व्यक्ति पर पितृ दोष होता है, जो उसके जीवन में कई तरह की बड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। अगर पितृ पक्ष से पहले आपके जीवन में भी कुछ परेशानियां हो रही हैं, तो जल्द से जल्द इससे मुक्त हो जाना चाहिए। ऐसे में आइये जानते हैं पितृ दोष के लक्षण और उपाय...  

Pitru paksha 2024 pitru dosh lagne ke sanket  pitru dosh ke upay in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : istock

वंश आगे बढ़ाने में बाधाएं
पौराणिक मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति पितृ दोष से पीड़ित है तो बहुत चाहने के बाद भी उसका वंश आगे नहीं बढ़ता है।व्यक्ति के लिए संतान उत्पत्ति में बहुत सी बाधाओं आती हैं।

घर में पीपल का पौधा उगना
घर में पीपल के पौधे का उगना भी पितृ दोष का एक लक्षण है। घर की दरारों, छत पर पड़े टूटे गमलों में या फिर घर के आंगन में पीपल का पौधा का उगना बुरा संकेत हैं। 

Pitru paksha 2024 pitru dosh lagne ke sanket  pitru dosh ke upay in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik.com

बिजनेस, नौकरी में संकट आना
हर व्यक्ति के व्यावसायिक जीवन में समस्याएं आती हैं लेकिन अगर लाख कोशिशों और मेहनत के बाद भी हर बार असफलता हाथ लते तो इसे पितृ दोष का संकेत माना जाता है। पितृ दोष होने पर व्यक्ति को जीवन में तरक्की नहीं मिलती है। 

घर में दुर्घटनाओं का बढ़ना
जीवन में छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होना आम है लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा बढ़ जाए यानी एक के बाद एक दुर्घटनाएं होने लगें, तो आपको इसे पितृ दोष का सकेंत मान लेना चाहिए। इन संकेतों को समझकर इनसे मुक्ति पाने के लिए आपको विशेष उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru paksha 2024 pitru dosh lagne ke sanket  pitru dosh ke upay in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : istock
पितृदोष से मुक्ति पाने के उपाय
  • पितरों को मनाने के लिए और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको पितृ पक्ष में उनका तर्पण, पिंडदान, और श्राद्ध कर्म जरूर करना चाहिए। इससे पितरों की नाराजगी दूर होती है।
  • इन दिनों पितरों की शांति के लिए उनके नाम का भोजन और जल जरूर निकालें। पितरों का आह्वान करके भोजन अलग से निकालकर उन्हें चढ़ा दें।
विज्ञापन
Pitru paksha 2024 pitru dosh lagne ke sanket  pitru dosh ke upay in hindi
Pitru Paksha 2024 - फोटो : freepik
  • पितरों को खुश रखने के लिए उनकी तस्वीरों का रखरखाव भी अच्छी तरह से करना चाहिए। पितृ पक्ष ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी रोजाना आपको पितरों की तस्वीर को साफ करना चाहिए।
  • पितृ पक्ष के दौरान आपको पितरों के नाम का दिया जरूर निकालना चाहिए। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में पितर धरती लोक पर आते हैं और अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। इसलिए दक्षिण दिशा में पितरों के नाम का दीया जरूर निकालें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed