Masik Durga Ashtami 2022: हिन्दू धर्म में हर महीने कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। सभी व्रत और त्योहारों का अलग-अलग महत्व भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो कोई भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही इस दिन पूजा से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। इस समय फाल्गुन माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है और इस महीने की मासिक दुर्गाष्टमी आने वाली है। फाल्गुन मास में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 10 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास की मासिक दुर्गाष्टमी का भी बहुत ज्यादा महत्व है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
{"_id":"6225badf0c6e0d7fd460aa61","slug":"phalgun-month-masik-durgashtami-2022-date-shubh-muhurat-and-puja-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Masik Durga Ashtami 2022 : फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Masik Durga Ashtami 2022 : फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Mon, 07 Mar 2022 05:12 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 07 Mar 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है?
- फोटो : iStock
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है?
- फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि
- हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरुआत 10 मार्च को तड़के 02 बजकर 56 मिनट पर हो रहा है। ये तिथि 11 मार्च को प्रात: 05 बजकर 34 मिनट तक मान्य है। 10 मार्च को मासिक दुर्गाष्टमी का सूर्योदय होने की वजह से इसका व्रत भी 10 मार्च को ही रखा जाएगा और इसी दिन पूजा भी की जाएगी।
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है?
- फोटो : iStock
शुभ मुहूर्त
- मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त 10 मार्च को दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक है।
- इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य इस मुहूर्त में कर सकते हैं।
- साथ ही इस दिन प्रीति योग पूरे दिन है।
- मान्यताओं के अनुसार इसे भी मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है?
- फोटो : iStock
दुर्गाष्टमी का महत्व
- नवरात्रि में पड़ने वाली अष्टमी के अलावा हर माह में पड़ने वाली अष्टमी तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जाती है। मान्यता है कि प्रत्येक दुर्गाष्टमी के दिन शक्ति की उपासना करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती हैं।
विज्ञापन
फाल्गुन मास की दुर्गाष्टमी कब है?
- फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह उठकर जल्दी से स्नान कर लें और जिस जगह पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। साथ ही घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।