Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 15 फरवरी: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
आपको आज अनजान व्यक्तियों से भी मदद मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी से अधिक आशा न करें। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक परेशानी सुधर सकती है। बच्चों व परिवार के लोगों पर गुस्सा करने की बजाय विवेक से काम लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 2
आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। लेकिन लोग आपके सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अत: सावधान रहें। मित्रों की मदद से बिगड़ा हुआ काम सुलझ जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
आज पिता से आपकी अच्छी बनेगी। पत्नी का सहयोग हमेशा रहेगा। व्यापारियों को कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव इतना रहेगा कि आपको परिवार के लिए भी समय नहीं मिलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सुनहरा
अंक- 4
आपको कोई धोखा दे सकता है, सावधान रहकर काम करें। राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार की मनोकामना आप पूरी करेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार को घूमने या पिकनिक पर ले जा सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लेमन