फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2022 : दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी की उपासना, जानिए देवी की प्रसन्नता के लिए क्या करें और क्या नहीं

Sat, 09 Apr 2022 08:46 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
Navratri Durga Ashtami 2022 How to Do Kanya Pujan in Navratri Get Maa Durga Blessings Know Kanya Pujan Tips on Ashtami or Navami
Durga Ashtami 2022: अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। - फोटो : अमर उजाला

Navratri Durga Ashtami 2022 : आज यानी 9 अप्रैल,शनिवार के दिन चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी यानी दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। चैत्र नवरात्रि के चलते आदिशक्ति श्री दुर्गाजी का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं,नवरात्रि के आठवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इनकी उपासना से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं,उपासक सभी प्रकार से पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है। उसके पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं और भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुःख उसके पास कभी नहीं रहते। धन-धन्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस दिन क्या करें और किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Navratri Durga Ashtami 2022 How to Do Kanya Pujan in Navratri Get Maa Durga Blessings Know Kanya Pujan Tips on Ashtami or Navami
महागौरी - फोटो : amar ujala
महागौरी की उपासना
ये धन,वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं।अष्टमी तिथि के दिन प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात कलश पूजन करके मां की विधि-विधान से पूजा करें। इस दिन मां को सफेद पुष्प अर्पित करें,मां की वंदना मंत्र का उच्चारण करें। आज के दिन मां को हलुआ, पूरी, सब्जी, काले चने एवं नारियल का भोग लगाएं। माता रानी को चुनरी अर्पित करें।
Navratri Durga Ashtami 2022 How to Do Kanya Pujan in Navratri Get Maa Durga Blessings Know Kanya Pujan Tips on Ashtami or Navami
kanya pujan
कन्या पूजन
भक्तों के लिए यह देवी अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं इसलिए अष्टमी के दिन कन्याओं के पूजन का विधान है। अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन 10 साल तक की कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें आदर पूर्वक सात्विक और सुमधुर भोजन कराएं एवं उन्हें जरूरत की चीजें भेंट करें,ऐसा करने से देवी मां का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Durga Ashtami 2022 How to Do Kanya Pujan in Navratri Get Maa Durga Blessings Know Kanya Pujan Tips on Ashtami or Navami
Durga Ashtami 2022 - फोटो : Amar Ujala
श्रृंगार की वस्तुएं भेंट दें-
महाअष्टमी के दिन देवी माता के मंदिर में या फिर किसी सुहागिन महिला को लाल रंग की साड़ी और श्रृंगार का सामान भेंट देने से घर में सुख-सौभाग्य आता है।

शुभ रंगों के वस्त्र पहनें-
जब भी आप पूजा में बैठें तो मां के प्रिय रंग लाल,पीले,गुलाबी और हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें,देवी की पूजा करते समय काले-नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

दीप जलाएं-
इस दिन तुलसी के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं और फिर परिक्रमा करें,ऐसा करने से परिवार के सदस्य निरोग रहते हैं एवं घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सुख समृद्धि का वास होता है।
 
विज्ञापन
Navratri Durga Ashtami 2022 How to Do Kanya Pujan in Navratri Get Maa Durga Blessings Know Kanya Pujan Tips on Ashtami or Navami
Durga Ashtami 2022 - फोटो : अमर उजाला
क्या नहीं करें-
  • अष्टमी के दिन माता की पूजा करने के बाद दिन में  सोना नहीं चाहिए,दिन में सोना सेहत की दृष्टि से भी ठीक नहीं माना गया है।  
  • यदि आपने घर में मां दुर्गा की अखंड ज्योति जलाई है तो घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
  • इस दिन अपनी दाढ़ी-मूंछ या बाल नहीं कटवाने चहिए। अगर व्रत नहीं भी किया है लेकिन घर में यदि कलश की स्थापना की गई है तो भी परिवार के लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
  • कन्या,सृष्टि सृजन श्रृंखला का अंकुर होती है। यह पृथ्वी पर प्रकृति स्वरूप माँ शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। सिर्फ आज ही नहीं बल्कि कभी भी कन्याओं और स्त्रियों का अपमान नहीं करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed