फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muharram 2023: आज से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास

Thu, 20 Jul 2023 09:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 20 Jul 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
muharram 2023 date in india when is youm e ashura know history and significance in hindi
कल से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास - फोटो : istock

Muharram 2023: मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना इस्लाम धर्म में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम इस साल 20 जुलाई 2023, दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। वहीं मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशूरा के नाम से जानी जाती है। ये इस्लाम धर्म का प्रमुख दिन होता है। कहा जाता है कि मोहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम 10वें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं, जिसे आशूरा कहा जाता है। आशूरा मातम का दिन होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय मातम मनाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में आशूरा कब है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है?

muharram 2023 date in india when is youm e ashura know history and significance in hindi
कल से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास - फोटो : amar ujala
कब है आशूरा?

मुहर्रम की दसवीं तारीख को यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है। यदि मोहर्रम की शुरुआत इस साल 20 जुलाई से होती है तो आशूरा 29 जुलाई को मनाया जाएगा। 

muharram 2023 date in india when is youm e ashura know history and significance in hindi
कल से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास - फोटो : iStock

आशूरा का इतिहास 
इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार करीब 1400 साल पहले आशूरा के दिन कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन का सिर कलम कर दिया गया था। तभी से उनकी याद में इस दिन जुलूस और ताजिया निकालने की रिवायत है। अशुरा के दिन तैमूरी रिवायत को मानने वाले मुसलमान रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों-अखाड़ों को दफन या ठंडा कर शोक मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
muharram 2023 date in india when is youm e ashura know history and significance in hindi
कल से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास - फोटो : iStock

शिया समुदाय के लोग निकालते हैं ताजिया
आशूरा के दिन शिया समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं और मातम मनाते हैं। इराक में हजरत इमाम हुसैन का मकबरा है, उसी मकबरे की  तरह का ताजिया बनाया जाता है और जुलूस निकाला जाता है। 

विज्ञापन
muharram 2023 date in india when is youm e ashura know history and significance in hindi
कल से शुरू हो रहा है मोहर्रम का पवित्र महीना, जानें यौम-ए-आशूरा की तारीख और इतिहास - फोटो : istock

आशूरा इस्लाम धर्म का कोई त्योहार नहीं बल्कि मातम का दिन होता है, जिसमें शिया मुस्लिम दस दिन तक इमाम हुसैन की याद में शोक मनाते हैं। इमाम हुसैन अल्लाह के रसूल यानी मैसेंजर पैगंबर मोहम्मद के नवासे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed