फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Morning Mantra: रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप, अच्छा बीतेगा दिन और बनेंगे सारे काम

Sat, 10 Sep 2022 10:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 10 Sep 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
morning mantra chant these mantras in the morning in hindi
रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Chant These Mantras in The Morning: कहा जाता है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन हंसी खुशी बीतता है। यही वजह है कि हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी हो। हिंदू धर्म में मान्यता है कि सुबह आंख खुलते ही भगवान का नाम लेने से दिन अच्छा होता है। साथ ही भाग्योदय भी होती है। इसके अलावा शास्त्रों में कुछ मंत्रों के बारे में बताया गया है। सुबह उठकर सबसे पहले इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। दरअसल, हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व माना गया है। हर देवी देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र होते हैं। रोजाना सुबह इन मंत्रों का जाप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं। कहा जाता है कि किसी भी मंत्र का ध्यानपूर्वक जाप करने से शरीर की आंतरिक शक्तियां जागृत होती हैं। ये शक्तियां सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं, जिससे पूरा दिन व्यक्ति ऊर्जा से भरा रहता है और बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...

morning mantra chant these mantras in the morning in hindi
रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

सबसे पहले आंख खुलते बिस्तर पर बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को देख कर इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि सुबह उठते ही इस मंत्र को पढ़कर अपने हाथों के दर्शन करना लाभदायक होता है।

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्।।

morning mantra chant these mantras in the morning in hindi
रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

इसके बाद धरती मां को प्रणाम करें नीचे दिया गया मंत्र बोलें। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है और पूरा दिन अच्छा जाता है।

समुद्र वसने देवी, पर्वत स्तन मंडले।
विष्णु पत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे।।

विज्ञापन
विज्ञापन
morning mantra chant these mantras in the morning in hindi
रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : Facebook

फिर स्नानादि करें और नीचे दिए गए इस मंत्र के साथ भगवान सूर्यदेव को नमन करें। मान्यता है कि इससे घर में साकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की वृद्धि होती है।

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते।।

विज्ञापन
morning mantra chant these mantras in the morning in hindi
रोजाना सुबह उठते ही करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

इसके बाद अपने ईष्टदेव के सामने दीप जलाकर नीचे दिए मंत्र का जाप करें। इससे हमारे पापों का नाश करता है।

दीप ज्योति: पर ब्रह्म, दीप ज्योतिजनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं, दीप ज्योतिर्नमोऽस्तुते।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed