सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। मनुष्य के अलावा देवी-देवताओं को भी मां लक्ष्मी से ही वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हर किसी की कामना होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और मां लक्ष्मी उसके घर में हमेशा वास करें, जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे किसी भी प्रकार से धन व भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, इसके लिए भक्त हर तरीके से उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वे उनकी पूजा-अर्चना में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी का घर में अखंड वास पाने के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिसमें से दूध से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय धन प्राप्ति के अलावा कई अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं। आइए जानते हैं दूध के कुछ अचूक उपायों के बारे में...
{"_id":"621a04e44cda1218b5287f16","slug":"milk-remedies-to-get-wealth-and-devi-lakshmi-grace-on-your-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Sat, 26 Feb 2022 06:25 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं
- फोटो : iStock
बीमारी से निजात पाने के लिए करें ये उपाय
- किसी भी बीमारी से निजात पाने के लिए सोमवार की रात 9 बजे के बाद शिव मंदिर में कच्चा दूध मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाते हुए ऊं जूं सः मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। इसके बाद कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से बीमार व्यक्ति को राहत मिलती है।
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं
- फोटो : iStock
अमीर बनने का उपाय
- धन की वृद्धि और अमीर बनने के लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध और घी मिला लें। फिर इसे पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और पैसा भी आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं
- फोटो : iStock
कारोबार में उन्नति के लिए
- कारोबार में उन्नति के लिए हर सोमवार को शिव मंदिर में जाकर दूध और मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही रूद्राक्ष की माला से ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे जल्द ही आपकी कमाई बढ़ जाएगी और कारोबार में भी खूब उन्नति होगी।
विज्ञापन
दूध के इन उपायों से दूर हो सकती हैं सभी बाधाएं
- फोटो : iStock
काम में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए
(Note- यहां दी गई सारी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
- अगर आपके काम में बार-बार बढ़ाएं आ रही हैं तो रविवार की रात को सोते समय 1 गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखकर सो जाएं। अगले दिन सुबह इस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा हर रविवार की रात को करें। कुछ ही दिन में आपके सारे काम बनने लगेंगे।
(Note- यहां दी गई सारी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।)