फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामनाएं, बस गलती से भी न करें ये काम

Mon, 16 Dec 2019 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 Dec 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
mehandipur balaji do not do this works by mistake
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

हनुमानजी को कलयुग का प्रधान देव कहा गया है। रामचरितमानस के अनुसार माता सीता ने उन्हें अजर-अमर का वरदान दिया हुआ है और इस बात की पुष्टि मेहंदीपुर धाम करता है। शास्त्रों में भी हनुमानजी के अमर होने के सबूत है।  

mehandipur balaji do not do this works by mistake
भगवान हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर नामक एक घाटी है। वहां के बारें में  मान्यता है कि यहां पर हनुमान जी बाल रूप में साक्षात विराज रहे है और यहां आने वाले सभी भक्तों के संकट वो पल मे हर लेते है।  मेहंदीपुर में बालाजी महाराज कि सरकार चलती है, यहां आकर जिसने भी उनका आशीर्वाद ले लिया उसकी हर कामना बालाजी महाराज पूर्ण करते है। तभी तो जो भक्त एक बार मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लेता है वो बार-बार मेहंदीपुर जाने को आतुर रहता है।
mehandipur balaji do not do this works by mistake
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मान्यता है कि सच्चे दिल से जो भक्त उनका ध्यान करते है वो उन्हें दर्शन देते है। मेहंदीपुर में बालाजी के साथ ही श्री भैरव बाबा और श्री प्रेतराज सरकार के भी साक्षात दर्शन होते हैं। यहां पर तीन देव विराज रहे है इसलिए कुछ भक्त इसे त्रिदेव का धाम भी कहते हैं । श्री बालाजी दरबार के ही ठीक सामने सीता राम का दरबार है। दरबार आमने-सामने है और ऐसा प्रतीत होता बालाजी महाराज अपने  प्रभु श्री राम और माता के दर्शन कर रहे हो और प्रभु श्री राम और माता उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
mehandipur balaji do not do this works by mistake
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

भूत-प्रेत बाधाएं हो या किसी भी तरह का संकट हो यहां आने मात्र से सब ठीक हो जाता हैं । अगर आप भी मेहंदीपुर बालाजी जाना चाहते हैं तो वहां के कुछ नियमो का पालन अवश्य करे। जितने भी समय आप मेहंदीपुर मे रह पूर्ण रूप से सात्विक आहार ले। मांस, मदिरा का सेवन बिलकुल नही करे। मान्यता है की बालाजी धाम कि यात्रा के बाद 41 दिन तक सात्विक आहार ही लेना चाहिए । मेहंदीपुर से खाने पीने का कुछ भी सामान घर को नहीं लाया जाता हैं यहां तक की वहां के प्रसाद को भी घर को नहीं लाया जाता है।  
 

विज्ञापन
mehandipur balaji do not do this works by mistake
भगवान हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

कहते है मेहंदीपुर धाम से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता हैं बालाजी महाराज सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। यहां तक कि इस दरबार मे आने वाला नास्तिक भी आस्तिक बन जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed