Shani Amavasya 2021: अमावस्या तिथि को पितरों का तर्पण, अशुभ दोष निवारण आदि के लिए बहुत ही उत्तम तिथि माना जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से हर माह कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। इस बार मार्गशीर्ष मास की अमावस्या आज यानि 04 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। यह अमावस्या शनिवार को पड़ने के कारण शनि अमावस्या कहलाएगी। शनिवार का दिन होने पर अमावस्या तिथि का महातम्य और भी बढ़ जाता है। शनि अमावस्या होने पर पितरों के साथ शनिदेव को भी प्रसन्न करने के लिए यह दिन अति उत्तम रहता है। पूर्णिमा तिथि की भांति अमावस्या तिथि का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पवित्र नदियों या सरोवर में स्नान व पितरों के निमित्त दान करने का बहुत महत्व माना गया है। तो चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व और धार्मिक अनुष्ठान।
Margashirsha Amavasya 2021: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानिए महत्व और धार्मिक अनुष्ठान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन