फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवी लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न तो पत्नी को ये 4 उपहार जरूर दें

Thu, 07 Jun 2018 10:24 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
manusmriti tips for wealthy and happy married life
शास्त्रों में घर की स्त्री की तुलना देवी लक्ष्मी से की जाती है। देवी के कई रूपों में से एक रूप उनका गृह लक्ष्मी का भी है। कहा जाता है कि देवी अपने इस रूप में हर घर में निवास करती हैं। जिस घर की स्त्री हमेशा प्रसन्न रहती हैं उस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके घर पर बनी रहे तो अपनी पत्नी को ज्यादा कुछ नहीं बस यह चार चीजें समय-समय पर उपहार में जरूर दें। 
manusmriti tips for wealthy and happy married life
ज्योतिषशास्त्र के अलावा मनुस्मृति और पुराणों में भी बताया गया है कि जिस घर में गृहलक्ष्मी प्रसन्न रहती है उस घर में देवी लक्ष्मी सदैव धन धान्य बनाए रखती है और जहां इनका मन दुखी होता है वहां धन की परेशानी और कठिनाइयां आती है। इसलिए बुधवार या शुक्रवार के दिन गृहलक्ष्मी को वस्त्र भेद करना चाहिए। गृहलक्ष्मी के अलावा बहन, माता या अन्य सुहागन स्त्री को भी वस्त्र देना शुभ फलदायी होता है।
manusmriti tips for wealthy and happy married life
शास्त्रों में बताया गया है कि आभूषण के बिना देवी की पूजा संपन्न नहीं होती है इसलिए देवी की पूजा में आभूषण जरुर चढाया जाता है। आभूषण गृहलक्ष्मी को भी खूब भाता है इसलिए समय-समय पर छोटा-मोटा ही सही आभूषण उपहार में देना चाहिए। वैसे भी आभूषण से सजी संवरी गृहलक्ष्मी घर की संपन्नता को दर्शाती है इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि गृह लक्ष्मी को सुंदर वस्त्र और आभूषण से पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
manusmriti tips for wealthy and happy married life
सुहाग सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां उपहार में देने से सौभाग्य बढ़ता है। इससे देवी अति प्रसन्न होती है इसलिए समय-समय पर इन्हें भी उपहार स्वरूप देना चाहिए।
विज्ञापन
manusmriti tips for wealthy and happy married life
गृहलक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए इन उपहारों के अलावा एक खास उपहार है जिसमें कोई पैसा खर्च नहीं करना होता है वह जरुर दें। यह उपहार है सम्मान और मीठे बोल। अगर आप यह चार उपहार दें तो मनुस्मृति के अनुसार घर में प्रेम और आनंद भरपूर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed