{"_id":"58a2e8944f1c1b0944d8451e","slug":"mahashivratri-worship-god-shiva-with-this-thing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम
Sun, 19 Feb 2017 10:13 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भगवान शिव के भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि 24 फरवरी को है। इस अवसर पर भगवान शिव को खुश करने की चाहत सभी भक्तों के मन में रहती है और इसके लिए वह हर तरह से प्रयास करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करके शुभ लाभ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के अवसर पर इन 7 चीजों से करें भगवान शिव की पूजा।
भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम
2 of 8
भ्ाांग
भांग- भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया है इस विष के उपचार के लिए कई तरह की जड़ी बूटियों का प्रयोग देवताओं ने किया इनमें भांग भी एक है। इसलिए भगवान शिव को भंग बेहद प्रिय है। शिवरात्रि के अवसर पर भांग के पत्ते या भांग को पीसकर दूध या जल में घोलकर भगवान शिव का अभिषेक करें तो रोग दोष से मुक्ति मिलती है।
भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम
3 of 8
धतूरा
धतूरा- भांग की तरह धतूरा भी एक जड़ी बूटी है। भगवान शिव के सिर पर चढ़े विष के प्रभाव को दूर करने के लिए धतूरा का प्रयोग भी किया गया था इसलिए शिव जी को धतूरा भी प्रिय है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। इससे शत्रुओं का भय दूर होता है साथ ही धन संबंधी मामलों में उन्नति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम
4 of 8
ganga snan harki paidi
- फोटो : AmarUjala
गंगाजल: गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव की जटा से धरती पर उतरी है इसलिए सभी नदियों में गंगा परम पवित्र है। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
भगवान शिव को पसंद है यह 7 चीजें, महाशिवरात्रि से पहले कर लें इंतजाम
5 of 8
sugarcane
गन्ने का रस: गन्ना जीवन में मिठास और सुख का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों से इसे बहुत ही पवित्र माना गया है। प्रेम के देवता कामदेव का धनुष गन्ने से बना है। देवप्रबोधनी एकादशी के दिन गन्ने का घर बनाकर भगवान विष्णु की देवी तुलसी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में भी छठी मैय्या के लिए गन्ने का घर बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।