Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह पर्व इस साल 8 मार्च को है। इस अवसर पर लोग व्रत रखते हैं और शिव-गौरी की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं, इसलिए महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। वहीं यदि आप शिव शंकर की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजें घर ले आएं। इन चीजों को महाशिवरात्रि के दिन घर ले आने से हर समस्या का निवारण होता है और शिव शंभू भी प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये चीजें, प्रसन्न होंगे भोले बाबा और मिलेगी अपार धन-दौलत
महाशिवरात्रि के दिन पारद शिवलिंग घर ले आएं। इससे वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही शिव पूजा के लिए पारद का शिवलिंग सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष को शिव का स्वरूप माना जाता है, जिस घर में रुद्राक्ष होता है वहां भोलेनाथ की कृपा बरसती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर लें आएं। कहते हैं रुद्राक्ष साधक के हर रोग, दोष, दुख दूर करता है।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, इस दिन व्रत और पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ
महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदकर घर ले आएं। इससे परिवार में मिठास आती है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर तांबे के कलश से ही महादेव का जलाभिषेक करना चाहिए।
शिव परिवार की तस्वीर
महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर घर ले आएं। ध्यान रखें उस तस्वीर में भगवान भोलेनाथ, माता गौरी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और उनके सबसे प्रिय गण नंदी और वासुकी हों। शिव परिवार की घर में उपस्थिति होने से आपके परिवार पर उनकी कृपा बनी रहेगी।