महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार शिवरात्रि का पर्व 11 मार्च 2021 को पड़ रहा है। यह दिन भगवान शिव को मनाने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान शिव केवल एक लोटा जल और बिल्वपत्र अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं इसलिए उन्हें भोलेनाथ और आशुतोष भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से व्रत और पूजन करते हैं, शिव जी उनके जीवन के सभी कष्टों को हर लेते हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं, लेकिन शिवरात्रि के व्रत में कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना गया है। शिवपुराण में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है जिन्हें महापाप माना जाता है। शिवरात्रि के दिन ये कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए अन्यथा शिव जी नाराज होते हैं। जिससे आपको दंड का भागी बनना पड़ता है।
shivratri 2021: 11 मार्च को है शिवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम, भगवान शिव होते हैं नाराज
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 08 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन