फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

shivratri 2021: शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है यह दिन, प्रेम विवाह के लिए आप भी कर सकते हैं उपाय

Mon, 08 Mar 2021 04:25 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Mar 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date take these measures for love marriage and early marriage
महाशिवरात्रि 2021

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 11 मार्च 2021 दिन गुरूवार को मनाया जाएगा। पौराणिक ग्रंथों में मिलने वाली कथाओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था, इसलिए यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं, इसके साथ ही जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या फिर जो लोग अपने सच्चे प्रेम की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि का पर्व उनके लिए बहुत ही शुभ दिन है। यदि आप शीघ्र विवाह या फिर प्रेम विवाह की कामना रखते हैं तो इस दिन सच्चे समर्पण के भाव से कुछ उपायों को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय। 



 

mahashivratri 2021 date take these measures for love marriage and early marriage
महाशिवरात्रि 2021

जो लोग अपने प्रेम को रिश्ते में बदलना चाहते हैं यानि विवाह करना चाहते हैं या फिर किसी के विवाह में बाधाएं आ रही हो तो महाशिवरात्रि के दिन किसी ऐसे मंदिर में जाएं जहां पर शिव-पार्वती की प्रतिमाएं एक दूसरे के पास बनी हुई हो। इसके बाद लाल रंग की मौली लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते हुए सात बार मौली से दोनों के बांध दें। यदि परिक्रमा करने के लिए उपयुक्त स्थान न हो तो एक ही स्थान पर खड़े होकर भी मौली बांध सकते हैं। तत्पश्चात दोनों की संयुक्त रूप से पूजा अर्चना करें। भगवान शिव और माता पार्वती से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें। 

 

mahashivratri 2021 date take these measures for love marriage and early marriage
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : Social media

मनचाहे जीवन साथी के लिए
महाशिवरात्रि के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर किसी शिव मंदिर में जाएं। भगवान शिव, माता पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें। इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, कुमकुम आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती से प्रार्थना करें। इसके बाद रामचरितमानस में वर्णित शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग अवश्य पढ़ें। विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने और मनाचाहे जीवन साथी की प्राप्ति के लिए यह पाठ बहुत ही शुभफलदायक माना गया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date take these measures for love marriage and early marriage
महाशिवरात्रि 2021
यदि आप किसी से बहुत प्रेम करते हैं और उसे जीवनसाथी के रूप में पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती के समक्ष रामचरित मानस की इस चौपाई का पाठ करें। इस उपाय को अचूक माना जाता है।
‘तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी।। 
जेहि कें जेहि पर सत्य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।’ 

रामचरित मानस में यह प्रसंग बालकांड का है। जिसके अनुसार प्रभु श्री राम को देखकर सीता जी उनसे विवाह करने की कामना के लिए देवी पार्वती के मंदिर जाकर, इस चौपाई को पढ़ते हुए मां पार्वती से भगवान राम को वर के रूप में प्राप्त करने की कामना की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed