{"_id":"5d5516908ebc3e6cd11bc8cb","slug":"mahabharata-preak-praising-mahabharat-motivation-stories-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को बताया उसके हार का कारण","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जब भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को बताया उसके हार का कारण
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाभारत से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिसे हमने और आपने कई बार सुना होगा। ऐसी ही एक कथा प्रचलित है, जिसमें दुर्योधन भगवान श्रीकृष्ण से अपनी हार का कारण पूछते हैं। और श्रीकृष्ण दुर्योधन को उनके हार का कारण बताया। कथा के मुताबिक भीन में दुर्योधन को पराजित कर दिया तो वह अपनी उंगलियों से इशारा करके कुछ कहना चाहता था। दुर्योधन बहुत घायल हो चुका था।
2 of 5
इस कारण वह कुछ भी ठीक से बोल नहीं पा रहा था। ये सबकुछ देखकर श्रीकृष्ण उसके पास गए और बात की। पहले दुर्योधन ने बताया कि वह किन तीन कारणों से युद्ध हारा है। दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से कहा कि मैंने पहली गलती यह की थी कि स्वयं नारायण को नहीं बल्कि आपकी नारायणी सेना को चुना। दूसरी गलती यह थी कि जब उसे माता गांधारी ने नग्न अवस्था में बुलाया तो वह कमर के नीच पत्ते लपेटकर चला गया।
3 of 5
अगर नग्न अवस्था में जाता तो पूरा शरीर वज्र के जैसा हो जाता और उसे कोई पराजित नहीं कर पाता। तीसरी गलती ये थी कि वह युद्ध में सबसे अंत में आगे गया। अगर वह युद्ध की शुरुआत में ही आगे जाता तो कौरव वंस का नाश होने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
इसके बाद श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से कहा कि तुम्हारी हार की सबसे बड़ी वजह है तुम्हारा अधर्मी आचरण । दुर्योधन तुमने भरी सभा में अपनी कुलवधू द्रौपदी के वस्त्रों का हरण किया। ये काम तुम्हारे विनाश का कारण है।
विज्ञापन
5 of 5
krishna
- फोटो : social media
इसके अलावा उन्होंने दुर्योधन को बताया कि तुमने जीवन में कई ऐसे अधर्म किए हैं जो तुम्हारी पराजय का मुख्य कारण बना। इसलिए अधर्म से बचना चाहिए, हमेशा स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए। वरना जीवन बर्बाद हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।