{"_id":"5c6d2287bdec224c0b48a1c0","slug":"maha-shivratri-2019-date-time-puja-vidhi-know-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2019: इस साल इस दिन पड़ रही है महाशिवरात्रि, इन तरीकों से करें पूजा अर्चना","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
महाशिवरात्रि 2019: इस साल इस दिन पड़ रही है महाशिवरात्रि, इन तरीकों से करें पूजा अर्चना
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हैं ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो सके। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा होता है। भक्त इस दिन भगवान शिव को फल-फूल और दूध व जल चढ़ाते हैं। कई लोग इस खास मौके पर रूद्राभिषेक का भी आयोजन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया रूद्राभिषेक काफी फलित होता है। आइए जानते हैं इस बार किस दिन महाशिवरात्रि है और पूजा का मूहर्त कब है।
इस साल महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 को सांय 4 बजकर 28 मिनट से आरंभ होगा। इस दिन शिव भक्तों के लिए खास बात यह है कि इस दिन सोमवार है जो कि भगवान शिव का ही दिन माना जाता है। इसके अलावा महाशिवरात्रि का व्रत नक्षत्र के हिसाब से मंगलवार 5 मार्च 2019 को रखा जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है।
3 of 5
शिवरात्री
- फोटो : self
फाल्गुन मास के दिन आने वाली महाशिवरात्रि पर शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भी इस पर्व को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन शिव की पूजा विधि विधान से करें। शिव जी पर एक लोटा जल चढ़ाने से ही भगवान इंसान की मुराद पूरी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shivratri
हिंदू धर्म के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी साथ ही मांगी हुई मुराद भी पूरी होगी।
विज्ञापन
5 of 5
shivratri
एक वर्ष में एक महाशिवरात्रि और 11 शिवरात्रियां पड़ती हैं, जिन्हें मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार देवी सरस्वती, लक्ष्मी, पार्वती, सीता और गायत्री देवी ने भी मासिक शिवरात्रियों का व्रत किया था और शिव कृपा से अनंत फल प्राप्त किया था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।