हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर माह पूर्णिमा तिथि से नए माह का आरंभ होता है। इस बार माघ मास की पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। सनातन धर्म में माघ मास की पूर्णिमा पर दान और स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए दान का बत्तीसगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन चंद्रदेव के साथ जगत के पालन कर्ता भगवान विष्णु की पूजा अर्चना भी की जाती है। धार्मिक दृष्टि से ये बहुत ही मत्वपूर्ण तिथि मानी गई है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप धन की प्राप्ति कर सकते हैं। यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की धन से संबंधित समस्याएं है या धन वृद्धि करना चाहते हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन ये उपाय कर सकते हैं। जानिए उपाय....
Magh purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, धन प्राप्ति के लिए करें ये खास उपाय
माघ पूर्णिमा तिथि आरंभ- 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार 03 बजकर 49 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर
धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि को किसी पात्र में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और चावल मिलाएं और चंद्र के इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें।
"ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"
इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
माघ पूर्णिमा के दिन अपने घर के पूजा स्थान पर 11 कौड़िेयां रखें और उन पर हल्दी से तिलक करें, इसके बाद मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करें। जब पूजा संपन्न हो जाए तो बाद उन कौड़ियों को ऐसे ही रखे रहने दें। पूर्णिमा के अगले दिन स्नान करने के पश्चात मां लक्ष्मी को प्रणाम करके घर में बरकत की प्रार्थना करते हुए सारी कौड़ियों को उठाकर एक लाला कपड़े में बांध दें। अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या फिर जिस स्थान पर आप धन रखते हैं वहां रख दें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।
पूर्णिमा तिथि को तुलसी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन तुलसी में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं और तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे आपको भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। भगवान विष्णु की कृपा से आपके सभी दुख दूर होते हैं और सुखों की प्राप्ति होती है। तो वहीं मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन-धान्य बना रहता है।