फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन के महीने में धारण न करें इन तीन रंगों के कपड़े, जानें भोलेनाथ का प्रिय रंग

Wed, 09 Jul 2025 02:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

सावन में पूजा के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के रंग का भी विशेष महत्व होता है। इसलिए भगवान शंकर की पूजा करते समय सही रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सावन में किस रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है और किन रंग के कपड़ों से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन
Lord shiva favourite colour avoid wearing these three colors during the month of sawan
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe

Sawan 2025: कुछ ही दिनों में भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आरंभ होने वाला है। यह पूरा मास भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस पावन काल में शिव भक्त विधिपूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और आराधना के माध्यम से शिव कृपा पाने का प्रयास करते हैं। 



धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो सावन में पूजा के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों के रंग का भी विशेष महत्व होता है। कुछ रंग पूजा में शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ रंगों को पहनने से बचना चाहिए क्योंकि वे अशुभ प्रभाव दे सकते हैं। इसलिए जब भी आप भगवान शंकर या माता पार्वती की पूजा करें, तो सही रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सावन में किस रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है।

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ

Lord shiva favourite colour avoid wearing these three colors during the month of sawan
सावन में शुभ रंग कौन से हैं? - फोटो : adobe stock

सावन में शुभ रंग कौन से हैं?
सावन के पवित्र महीने में हरे रंग को सबसे शुभ माना गया है। सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से हरी साड़ियां और हरी चूड़ियां पहनती हैं। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा पूजा-पाठ के दौरान हल्का गुलाबी, सफेद, और हरा रंग पहनना भी उत्तम माना जाता है। वहीं, नारंगी, पीला और गुलाबी जैसे रंगों को भी शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

Lord shiva favourite colour avoid wearing these three colors during the month of sawan
सावन में किन रंगों से करें परहेज़? - फोटो : Adobe stock

सावन में किन रंगों से करें परहेज़?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में कुछ रंगों से दूरी बनाना भी आवश्यक है। विशेष रूप से काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि यह रंग नकारात्मकता और अशुभता का संकेत माना जाता है। पूजा के समय अगर कोई व्यक्ति काले वस्त्र पहनता है, तो इससे आसपास नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।

Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें शिव पुराण की मान्यता
MP Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में अमोघ लीला दास ने बताया आध्यात्मिक जीवन का महत्व, छात्रों को दी खास सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord shiva favourite colour avoid wearing these three colors during the month of sawan
सावन में किन रंगों से करें परहेज़? - फोटो : adobe

इसी तरह भूरा और खाकी रंग भी पूजा में अनुचित माने गए हैं। भगवान शिव की पूजा करते समय इन रंगों को त्यागकर अगर श्रद्धा और नियमपूर्वक शुभ रंगों में पूजा की जाए तो भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Lord shiva favourite colour avoid wearing these three colors during the month of sawan
सावन में किन रंगों से करें परहेज़? - फोटो : adobe stock

सावन का महीना केवल उपवास और पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि आस्था और शुद्धता का भी प्रतीक माना जाता है। इस दौरान केवल श्रद्धा ही नहीं, बल्कि पहनावे में भी पवित्रता होनी चाहिए। सही रंगों के चयन से आपकी पूजा प्रभावशाली होगी और जीवन में  सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed