फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023 Date: आज मनाई जा रही है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और इस पर्व से जुड़ी मान्यता

Sat, 14 Jan 2023 07:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 14 Jan 2023 07:48 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2023 Date 13 January Or 14 January Kab Hai Lohri Puja Lohri Celebration Time In Hindi
कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023 - फोटो : अमर उजाला

Lohri 2023 Date: आज आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति की ही तरह लोहड़ी भी उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। आमतौर पर लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस पावन दिन पर लकड़ियों और उपलों से घर के बाहर या फिर खुली जगह पर आग जलाई जाती है। उस आग के चारों ओर परिक्रमा की जाती है। लोहड़ी के पावन पर्व पर नई फसल को काटा जाता है। कटी हुई फसल का भोग सबसे पहले अग्नि को लगाया जाता है। आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं लोहड़ी का महत्व और शुभ मुहूर्त... 



Magh Gupt Navratri 2023: जल्द शुरू होने वाली है गुप्त नवरात्रि, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा-विधि

Lohri 2023 Date 13 January Or 14 January Kab Hai Lohri Puja Lohri Celebration Time In Hindi
कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023 - फोटो : अमर उजाला

कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023?
वैसे तो हर साल लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन इस साल 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। वहीं लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति की पूर्व संध्या यानी एक दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में इस साल लोहड़ी का पर्व  आज यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। 14 जनवरी को लोहड़ी की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 57 मिनट पर है।
 

Lohri 2023 Date 13 January Or 14 January Kab Hai Lohri Puja Lohri Celebration Time In Hindi
कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023 - फोटो : iStock

इसलिए मनाई जाती है लोहड़ी
लोहड़ी फसल की बुवाई और कटाई से जुड़ा एक खास पर्व है। इस अवसर पर नई फसल की पूजा की जाती है। लोहड़ी की अग्नि में रवि की फसल के तौर पर तिल, रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ आदि चीजें अर्पित की जाती हैं। इस दिन लोग सूर्य देव और अग्नि देव को आभार व्यक्त करते है, जिससे कि फसल अच्छी उत्पन्न हो। 
 

Shukra Godhar 2023: शुक्र गोचर से बनने जा रहा है मालव्य योग, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2023 Date 13 January Or 14 January Kab Hai Lohri Puja Lohri Celebration Time In Hindi
कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023 - फोटो : iStock

लोहड़ी पर्व जुड़ी परंपराएं
लोहड़ी के पावन पर्व पर लोग एक जगह इकठ्ठा होते हैं और अग्नि जलाने के बाद उसमें तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इसके बाद सभी लोग अग्नि के गोल-गोल चक्कर लगाते हुए गीत गाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हैं। 


 
विज्ञापन
Lohri 2023 Date 13 January Or 14 January Kab Hai Lohri Puja Lohri Celebration Time In Hindi
कब मनाई जाएगी लोहड़ी 2023 - फोटो : iStock

क्या है लोहड़ी की कहानी?
लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है, इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता है दुल्ला भट्टी की कहानी। इस त्योहार पर दुल्ला भट्टी की कहानी को खास रूप से सुना जाता है। मान्यता के अनुसार, मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता है। कहा जाता है कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था। वहीं एक दिन दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी हिन्दू लड़कों से करवाई थी। तभी से इसी तरह दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाने लगा और हर साल हर लोहड़ी पर ये कहानी सुनाई जाने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed