फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2023: साल का आखिरी बड़ा मंगल आज, महाबली हनुमान की कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Tue, 30 May 2023 09:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 30 May 2023 09:51 AM IST
सार

विज्ञापन
Last Bada Mangal 2023 Chanting Of These Hanuman Mantra On Bada Mangalwar
आखिरी बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Akhiri Bada Mangal 2023: इस साल 30 मई 2023 यानी आज ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ के सभी मंगलवार बड़ा मंगल कहलाते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। वैसे तो सभी मंगलवार भगवान हनुमान की पूजा के लिए उत्तम माने जाते हैं, लेकिन ज्येष्ठ माह के मंगलवार का महत्व कुछ ज्यादा ही होता है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 4 मंगवार पड़ रहे थे, जिसमें से 3 खत्म हो चुके हैं। चौथा और आखिरी मंगल 30 मई को है। ऐसे में महाबली हनुमान की कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक और मंगलवार बचा है। आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पूजा पाठ के अलावा कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करें। इन मंत्रों के जाप से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों के बारे में...

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर स्नान के बाद करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल 

Last Bada Mangal 2023 Chanting Of These Hanuman Mantra On Bada Mangalwar
आखिरी बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ऊं हं हनुमते नमः:
ये मंत्र बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र के जाप से हनुमत भक्तों को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है। ऐसे में साल के आखिरी बड़ा मंगल पर इसका जाप जरूर करें।

Last Bada Mangal 2023 Chanting Of These Hanuman Mantra On Bada Mangalwar
आखिरी बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
बड़ा मंगल के अलावा इस मंत्र का जाप रोजाना करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा बरसती है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last Bada Mangal 2023 Chanting Of These Hanuman Mantra On Bada Mangalwar
आखिरी बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।
साल के आखिरी बड़ा मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के जाप से हर प्रकार की बाधा का नाश होता है।

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पुण्य फल की होगी प्राप्ति 

विज्ञापन
Last Bada Mangal 2023 Chanting Of These Hanuman Mantra On Bada Mangalwar
आखिरी बड़ा मंगल पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
साल के आखिरी बड़े मंगल पर संकट मोचन हनुमान की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed