फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know these two temples of lord rama's big sister shanta

Ram Mandir: भारत के ये दो मंदिर जहां भगवान राम की बहन शांता की होती है पूजा

Tue, 28 Jul 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 28 Jul 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
know these two temples of lord rama's big sister shanta
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। अगले महीने 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। अयोध्या में प्रस्ताविक राममंदिर के अलावा देशभर में कई ऐसे मंदिर हैं जो भगवान श्रीराम को समर्पित हैं। लेकिन ऐसे दो मंदिर हैं जो भगवान श्रीराम की बड़ी बहन शांता के हैं। 

विज्ञापन

कर्नाटक और हिमाचल में हैं ये दो मंदिर
ये मंदिर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में स्थित हैं। हालांकि, वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस में भगवान राम की किसी बहन का वर्णन नहीं मिलता है। परंतु कुछ लोक कथाओं में ऐसा सुनने को मिलता है कि भगवान श्रीराम की बड़ी बहन भी थी जिसका नाम शांता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कथा के अनुसार श्रीराम की बड़ी बहन थी शांता
लोक कथा के अनुसार, शांता राजा दशरथ और कौशल्या की पुत्री थी। लेकिन माता कौशल्या ने उसे अपनी बहन वर्षिणी को गोद दे दिया था, जिसकी कोई संतान न थी। बाद में राजा रोमपाद ने श्रंगी ऋषि से उनका विवाह हुआ। कर्नाटक के श्रंगेरी में श्रंगी ऋषि के नाम पर ही श्रंगेरी शहर का नाम रखा गया है। यहीं उनका जन्म हुआ था।

विज्ञापन

श्रंगी ऋषि से शांता का हुआ था विवाह
कहते हैं ब्राह्मणों के श्राप से कारण अंगदेश में अकाल पड़ गया था। इससे मुक्ति के लिए राजा रोमपाद ने श्रंगी ऋषि से यज्ञ कराया था। इन्हीं श्रंगी ऋषि से इन्होंने शांता का विवाह किया था। बाद में श्रंगी ऋषि ने ही राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ कराया था, जिसमें प्रसाद स्वरूप भगवान राम और उनके तीनों भाइयों का जन्म हुआ था। श्रंगी ऋषि का जन्म विभांडक ऋषि के यहां हुआ था। जहां उनका जन्म हुआ उस स्थान का नाम श्रंगेरी है, जो इस समय कर्नाटक में है। 

श्रंगेरी में श्रंगी ऋषि और शांता का है मंदिर
श्रंगेरी के पास ही इसी नाम से एक पर्वत भी है। श्रंगेरी में श्रंगी ऋषि और शांता के मंदिर हैं। श्रंगेरी शहर का नाम श्रंगी ऋषि के नाम पर ही है। यहीं उनका जन्म हुआ था। दक्षिण भारत में, खासतौर पर कर्नाटक, केरल के कुछ इलाकों में भगवान राम की बहन की मान्यता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सहित कुछ अन्य जगहों पर ऐसी लोक कथा प्रचलित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed