ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, आपके जन्म का महीना आपके बारे में बहुत सी बातें बताता है। यह आपके स्वभाव, शारीरिक रूप-रेखा, गुण एवं दोषों के कई राज खोलता है। जैसे अक्टूबर माह में जन्मे जातक सौंदर्य प्रेमी और बेहद आकर्षक होते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोग कोमल स्वभाव के मालिक होते हैं, लेकिन खुल कर अपनी बात किसी से नहीं कह पाते हैं। आइए जानते हैं और क्या-क्या होती हैं इनमें खासियतें..
अक्तूबर माह में जन्मे लोग इस क्षेत्र में पाते हैं कामयाबी, जानें इनकी खूबियां
दिखने में होते हैं सुंदर
अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले दिखने में सुंदर और आकर्षित होते हैं। ये सदैव युवा दिखाई देते हैं। लोग इनकी आभा के प्रति आकर्षित होते हैं। हालांकि बचपन में इनका आकर्षण कुछ कम होता है लेकिन जैस-जैसे उम्र बढ़ती है तो इनकी सुंदरता में भी वृद्धि होती है।
शब्दों की कला में होते हैं माहिर
जिन लोगों का अक्टूबर माह में जन्म होता है वे बोलने की कला में माहिर होते हैं। उनके शब्दों का चयन सामने वाले लोगों को बेहद प्रभावित करता है। संवाद कला के धनी जातक मुसीबतों से उभरने में जल्दी कामयाब होते हैं। सही वक्त पर सही ढंग से अपनी बात रखने में इनका कोई जवाब नहीं।
रिश्तों की राजनीति में होते हैं अव्वल
अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले रिश्तों की राजनीति को बेहतर तरीके से समझते हैं। ये जातक रिश्तों को बनाकर रखना जानते हैं। इनमें किसी बात को गहराई से समझ लेने की विशेष योग्यता होती है।
अपने लक्ष्य को पाकर ही लेते है दम
अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले जातक अपने लक्ष्य को पाकर ही दम लेते हैं और यही इनकी खास बात होती है। इस माह में जन्मे युवा निरंतर कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए भी कड़ी मेहतन करते हैं।