{"_id":"599e7a9a4f1c1b71028b4818","slug":"know-about-chilkoor-balaji-temple-or-visa-wale-balaji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीजा नहीं मिल पा रहा है तो चले आइए 500 वर्ष पुराने इस मंदिर में","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
वीजा नहीं मिल पा रहा है तो चले आइए 500 वर्ष पुराने इस मंदिर में
Sat, 26 Aug 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यदि आपका वीजा नहीं बन पा रहा है तो निराश न होएं। जल्द ही आपका वीजा बन बनेगा, लेकिन इसके लिए आपको हैदराबाद जाना बनेगा। किसी सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि मंदिर। वीजा वाले बालाजी मंदिर में, जहां लोग वीजा बनने के लिए मन्नत मांगते हैं और इच्छा पूरी होने पर उनके चरणों में अपना वीजा अर्पित करते हैं। हैदराबाद से करीब 40 किलोमीटर दूर ये मंदिर, ओसमान सागर लेक के तट पर चिल्कुर बालाजी मंदिर आ जाएं। इन्हें ही वीजा वाले बालाजी कहते हैं। इस मंदिर की स्थापत्य कला देखने लायक है, 500 वर्ष पुराना मंदिर जो है।
जानकारों के मुताबिक प्राचीन काल में यहां भगवान वेंकटेश बालाजी के भक्त रहजे थे। अपने भगवान के लिए उनकी भक्ति देखने लायक थी। इसी वजह से हर वर्ष वे अपने घर से कोसों दूर तिरुमल बालाजी मंदिर आते थे भगवान के दर्शन करने। एक बार उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत इतनी खराब थी कि वे अपने भगवान से मिलने मंदिर तक यात्रा नहीं कर सकते थे। ऐसे में भगवान बालाजी ने उनसे सपने में आकर आ कहा है मैं तो तुम्हारे पास के जंगल में रहता हूं और तुम मुझसे मिलने इतनी दूर आते हो। सुबह भक्त भगवान के बताए स्थान पर पहुंचा तो उसे वहां एक उभरी हुई जमीन दिखाई दी।
3 of 5
वहां पर खुदाई शुरू हुई। इसी में कुदाल बालाजी की मूर्ति पर लग गई और रक्त बहने लगा। रक्त बहते देख भक्त चिंतित हो गया। उसी वक्त आकाशवाणी हुई और कहा गया कि दुध से नहलाकर उसी जगह पर मूर्ति स्थापित की जाए। जब भक्त ने दुग्धाभिषेक किया तो उसी समय वहां पर श्रीदेवी और भूदेवी की प्रतिमा भी अवतरित हो गई। तभी से यहां पर तीनों की पूजा की जा रही है।
इस मंदिर में लाखों भक्त आते हैं। जिनमें में अधिकतर अच्छी जॉब की मन्नत मांगते हैं। अधिकतर मंदिरों में तो माता पिता अपने बच्चों को ले जाते हैं, लेकिन इस मंदिर बच्चे अपने माता पिता को लेकर आते हैं और बालाजी की 11 परिक्रमा करके अपनी इच्छा जाहिर करते हैं। भक्त की जब इच्छा पूरी हो जाती है तो यहां आकर 108 बार परिक्रमा करता है।
विज्ञापन
5 of 5
यहां पर भक्त अपने बेहतर भविष्य के लिए वीजा बनवाने की अर्जियां भी लगाते हैं, जो लगभग पूर्ण भी हो जाती है। वैसे इस प्रकार एक ओर आस्थास्थल है, जहां विदेश जाने के लिए हवाई जहाज चढ़ाए जाते है। ये है शहीद बाबा निहालसिंह गुरुद्वारा, जो पंजाब में है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।