फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम

Sun, 06 Nov 2022 07:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Nov 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima 2022 Date Know Importance and Do's and Don'ts to Please Lord Vishnu News in Hindi
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम - फोटो : iStock
Kartik Purnima 2022: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।   धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। एक और मान्यता के अनुसार,  कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। कार्तिक पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस दिन कुछ कार्यों को करने से जीवन में समृद्धि आती है, तो वहीं कुछ कार्यों को करने की मनाही भी है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या नहीं... 
Kartik Purnima 2022 Date Know Importance and Do's and Don'ts to Please Lord Vishnu News in Hindi
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम - फोटो : iStock
दान करें
शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इस दिन अन्न, दूध, फल, चावल, तिल और आवंले का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 



 
Kartik Purnima 2022 Date Know Importance and Do's and Don'ts to Please Lord Vishnu News in Hindi
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम - फोटो : iStock

दीपदान करें 
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली भी मनाई जाती है। ऐसे में इस दिन पवित्र नदी या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे देवता प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की समस्याओं का अंत होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima 2022 Date Know Importance and Do's and Don'ts to Please Lord Vishnu News in Hindi
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम - फोटो : iStock

महालक्ष्मी स्तुति का पाठ
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा तिथि उत्तम मानी जाती है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी स्तुति का पाठ करना चाहिए। 


 
विज्ञापन
Kartik Purnima 2022 Date Know Importance and Do's and Don'ts to Please Lord Vishnu News in Hindi
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए सभी जरूरी नियम - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या न करें

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, अंडा, प्याज, लहसुन इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। हो सके तो भूमि पर शयन करें। 
  • इस दिन घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा नहीं करना चाहिए।  
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीब, असहाय, बुजुर्ग या फिर किसी से कटु वचन नहीं बोलें और न ही किसी का अपमान करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed