Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत में कार्तिगाई दीपम का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर तमिलनाडु में इस दिन घरों को दीपों से सजाने और भगवान शिव तथा भगवान मुरुगन की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व प्रकाश, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2026 में कार्तिगाई दीपम का मुख्य पर्व 24 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन दीप जलाने और दीपदान करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कार्तिगाई दीपम 2026 की तारीख, धार्मिक महत्व और इस दिन निभाई जाने वाली प्रमुख परंपराओं के बारे में।
कार्तिक मास कब शुरू होगा? जानें कार्तिगाई दीपम से जुड़ी खास मान्यता
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:31 PM IST
सार
Kartik Month 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। दक्षिण भारत में कार्तिगाई दीपम का पर्व भी इसी अवधि से जुड़ा है। जानें 2026 में कार्तिक मास कब शुरू होगा और कार्तिगाई दीपम से जुड़ी खास धार्मिक मान्यता क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन