फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamika Ekadashi 2022: आज है कामिका एकदशी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Sun, 24 Jul 2022 06:26 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 06:26 AM IST
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 know The Date Time Pooja vidhi and Mantra of Kamika Ekadashi
जानिए सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

Kamika Ekadashi 2022 Date Puja Vidhi And Mantra: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है और साल में कुल 24 एकादशी के व्रत आते हैं। पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी व्रत आज  यानी 24 जुलाई 2022 को रखा जाएगा। सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी की कई विशेषाएं हैं। कामिका एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से श्री हरि विष्णु अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत रखने वाले जातक को अपने जीवन में किए गए सभी पाप कर्मों से मुक्ति मिलने के साथ उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। सावन के महीने में पड़ने वाली यह एकादशी कुछ विशेष मानी जाती है। आइए जानते हैं कामिका एकादशी का महत्व, पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्रों के बारे में। 

Kamika Ekadashi 2022 know The Date Time Pooja vidhi and Mantra of Kamika Ekadashi
जानिए सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

कामिका एकादशी 2022 तिथि
एकादशी तिथि आरंभ:  23 जुलाई 2022, शनिवार  प्रातः 11: 27 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त: 24 जुलाई 2022, रविवार दोपहर 01: 45 मिनट पर
उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 25 जुलाई को प्रातः 5:38 मिनट से 8: 22 मिनट के बीच होगा। 

Kamika Ekadashi 2022 know The Date Time Pooja vidhi and Mantra of Kamika Ekadashi
जानिए सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

कामिका एकादशी का महत्व
कामिका एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि जो जातक विधि-विधान के साथ यह व्रत करता है तो उसके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। कामिका एकादशी का पूजन करने से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। एकादशी के दिन दान-पुण्य करना भी लाभकारी होता है। जो जातक कामिका एकादशी का यह व्रत करते हैं उनके जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 know The Date Time Pooja vidhi and Mantra of Kamika Ekadashi
जानिए सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी का महत्व - फोटो : अमर उजाला

कामिका एकादशी पूजा विधि

  • कामिका एकादशी की तिथि को प्रातः उठकर स्नानदी कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। 
  • भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है इसीलिए संभव हो तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें। 
  • इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें। 
  • तत्पश्चात भगवान विष्णु को फल, फूल, दूध, तिल, पंचामृत आदि अर्पित करें। 
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु को विशेष तौर पर तुलसी पत्र अवश्य अर्पित करें। 
  • कामिक एकादशी के दिन भगवान विष्णु का भजन कीर्तन करें। साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  
  • अगले दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाकर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें।  
  • इसके बाद द्वादशी तिथि को ही अपने व्रत का पारण करें। 
विज्ञापन
Kamika Ekadashi 2022 know The Date Time Pooja vidhi and Mantra of Kamika Ekadashi
जानिए सावन माह में पड़ने वाली इस एकादशी का महत्व - फोटो : istock

भगवान विष्णु के पंचरूप मंत्र 
कामिक एकादशी के दिन यदि श्री विष्णु के पंचरूप मंत्र का जाप किया जाता है तो जातक को समस्त पाप से मुक्ति मिलती है। 

  • ॐ अं वासुदेवाय नम:
  • ॐ आं संकर्षणाय नम:
  • ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
  • ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
  • ॐ नारायणाय नम:
  • ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed