Kamada Ekadashi 2022 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहा जाता है। कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं यदि आप किसी पाप का प्रायश्चित करना चाहते हैं, तो कामदा एकादशी व्रत जरूर रखें। धर्म शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि एकादशी व्रत पापों से मुक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कामदा एकादशी व्रत के प्रभाव से सभी पापों का नाश होता है। साथ ही प्रेत योनी से भी मुक्ति मिलती है। चैत्र माह की शुरुआत हो गई है और इसी महीने कामदा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कामदा एकादशी व्रत की तिथि, पूजा मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में...
Kamada Ekadashi 2022: कामदा एकादशी व्रत कब है? जानें तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Apr 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन