फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamada Ekadashi 2021: रामनवमी के एक दिन बाद है कामदा एकादशी का व्रत, बन रहें हैं पूजा के ये शुभ मुहूर्त

Sun, 18 Apr 2021 07:19 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 18 Apr 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2021 date timing shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
कायदा एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

प्रत्येक माह में दोनों पक्षों कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत किया जाता है। इस तरह से हर पंद्रह दिन में एकादशी व्रत पड़ता है। एक माह में दो एकादशी और पूरे वर्ष यानि 12 माह में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। सनातन धर्म में एकादशी को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। एकादशी का व्रत ग्यारहवीं तिथि को किया जाता है इसलिए कामदा एकादशी का व्रत रामनवमी के एक दिन बाद यानि 23 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार को किया जाएगा। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस बार कामदा एकादशी पर सात शुभ मुहूर्त बन रहें हैं। जानते हैं कामदा एकादशी व्रत का महत्व और शुभ मुहूर्त।

Kamada Ekadashi 2021 date timing shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
कामदा एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कामदा एकादशी महत्व-

पौराणिक कथा के अनुसार कामदा का व्रत करने से राक्षस योनि से छुटकारा मिलता है। मान्यता के अनुसार सुहागन स्त्रियां यदि कामदा एकादशी व्रत करती हैं तो उन्हें अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। एकादशी व्रत के प्रभाव से घर में सुख शांति बनी रहती है।

Kamada Ekadashi 2021 date timing shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
कामदा एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : (demo pic)

एकादशी तिथि शुभ मुहूर्त

 

कामदा एकादशी तिथि आरंभ - 22 अप्रैल 2021 को रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से

 

कामदा एकादशी तिथि समाप्त - 23 अप्रैल 2021 को रात्रि 09 बजकर 47 मिनट तक

 

कामदा एकादशी व्रत पारणा मुहूर्त- द्वादशी तिथि यानि 24 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 24 

 

मिनट तक तक

अवधि- 2 घंटे 36 मिनट

 

कामदा एकादशी के दिन बनने वाले शुभ मुहूर्त-

 

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 23 अप्रैल 2021 को 04 बजकर 15 मिनट से लेकर 05 बजकर 03 मिनट तक।    

 

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक।

 

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से शाम 03 बजकर 09 मिनट तक।

 

गोधूलि मुहूर्त- संध्याकाल 06 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक। 

 

अमृत काल- मध्यरात्रि 12 बजकर 19 मिनट से 01 बजकर 49 मिनट यानि 24 अप्रैल तक।

निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 45 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 29 मिनट यानि 24 अप्रैल तक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2021 date timing shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
कामदा एकादशी 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : lord vishnu

एकादशी तिथि के अनुष्ठान दशमी तिथि से ही आरंभ हो जाते हैं, दशमी तिथि को दोपहर का भोजन करके सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए ताकि आपके पेट में अन्न का अंश न रहे।

 

एकादशी तिथि को प्रातः जल्दी उठें और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।

 

इसके बाद भगवान विष्णु के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।

 

इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का विधि-विधान के साथ पूजन करें।

 

विष्णु जी को तुलसी प्रिय हैं इसलिए उन्हें तुलसी भी अर्पित करें लेकिन एकादशी को तुलसी न तोड़ें।

 

द्वादशी तिथि यानि अगले दिन पूजा करने के बाद ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और दान दक्षिणा दें। इसके बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed