फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalashtami 2022: कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kalashtami Vrat 2022 Kaal Bhairav puja vidhi Upay kalbhairavashtak Benefits in Hindi
कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय - फोटो : amar ujala

Kalashtami Vrat 2022 Upay: आषाढ़ माह का कालाष्टमी व्रत आज यानी 20 जून दिन सोमवार को है। हिंदी पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है। कालाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 20 जून को रात में 09 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी और 21 जून, मंगलवार की रात 08 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी। आमतौर पर व्रत-त्योहार उदया तिथि के दिन माने जाते हैं, लेकिन इस आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत आज रात में हो रही है और काल भैरव की पूजा भी रात में ही की जाती है, इसलिए आज रात में काल भैरव की पूजा और उनकी कृपा पाने के लिए उत्तम समय है। काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं तो आज रात आपको कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

Kalashtami Vrat 2022 Kaal Bhairav puja vidhi Upay kalbhairavashtak Benefits in Hindi
कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय
कालाष्टमी के दिन करें ये उपाय 
 

सुखी दांपत्य जीवन का उपाय- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और घर के झगड़ों को खत्म करने के लिए कालाष्टमी के दिन शमी के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। इसके बाद रात में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जीवन खुशियों से भर जाएगा। 

Kalashtami Vrat 2022 Kaal Bhairav puja vidhi Upay kalbhairavashtak Benefits in Hindi
कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

धन प्राप्ति का उपाय- यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आज कालाष्टमी के दिन एक आसान उपाय करें। आज शमी का पौधा लगाएं और उसकी सेवा करें। मान्यता के अनुसार इससे उनकी आय तेजी से बढ़ेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalashtami Vrat 2022 Kaal Bhairav puja vidhi Upay kalbhairavashtak Benefits in Hindi
कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय

भय से मुक्ति पाने का उपाय- यदि आपको बिना वजह किसी बात का डर सता रहा है तो इससे निजात पाने के लिए कालाष्टमी के दिन रात में पूजा के दौरान 'ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं' मंत्र का जाप करें। 

विज्ञापन
Kalashtami Vrat 2022 Kaal Bhairav puja vidhi Upay kalbhairavashtak Benefits in Hindi
कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आज रात करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

काल भैरवाष्टक- इसके अलावा  बाबा काल भैरव की कृपा पाने के लिए रात में पूजा के दौरान काल भैरवाष्टक का पाठ कर सकते हैं। नीचे काल भैरवाष्टक है, जिसकी मदद से आप इसका पाठ कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed