Baisakhi 2023 Upay: हर साल वैशाख के महीने में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल 2023 को है। सिख समुदाय के लोग इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और खुशियां मनाते हैं। वैशाख महीने तक रबी की फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई शुरू हो जाती है। ऐसे में बैसाखी के दिन फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में लोग ईश्वर को धन्यवाद करते हैं। इस दिन ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए प्राप्त हुई फसल में से अन्न का कुछ अंश अग्नि स्वरूप परमात्मा को अर्पित किया जाता है। बैसाखी के पर्व को बेहद धार्मिक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से वाहे गुरु की कृपा मिलती है और जीवन खुशियों से भरा रहता है। आइए जानते हैं बैसाखी के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में...
Baisakhi 2023 Upay: चाहते हैं सुख-समृद्धि और अपार धन तो बैसाखी पर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 14 Apr 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन