फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaal Bhairav jayanti 2021: काल भैरव अष्टमी आज, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त, तिथि और पूजन विधि

Sat, 27 Nov 2021 07:49 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Kaal bhairav jayanti 2021 date importance Shubh muhurat timing and puja vidhi of kal bhairav bhagwan
Kaal Bhairav jayanti 2021

भगवान काल भैरव शिव जी के ही रौद्र रूप माने गए हैं। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी का व्रत किया जाता है लेकिन प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि को कालभैरव जयंती के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान कालभैरव का अवतरण हुआ था। इस बार कालभैरव जयंती 27 नवंबर दिन शनिवार को मनाई जाएगी। यह तिथि पूर्णतया भगवान काल भैरव को समर्पित होती है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान भैरव की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत व पूजन करने से भगवान भैरव प्रसन्न होते हैं और हर संकट से अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। इस दिन प्रातः व्रत का संकल्प लेकर रात्रि में काल भैरव भगवान की पूजा की जाती है। जानते हैं कालभैरव जयंती का महत्व शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

Kaal bhairav jayanti 2021 date importance Shubh muhurat timing and puja vidhi of kal bhairav bhagwan
कालभैरव जयंती 2021 - फोटो : amar ujala
कालभैरव जयंती का महत्व-

भगवान कालभैरव की पूजा करने से साधक को भय से मुक्ति प्राप्त होती है। इनकी पूजा से ग्रह बाधा और शत्रु बाधा से मुक्ति प्राप्त होती है। भगवान कालभैरव के विषय में ग्रंथों में जिक्र मिलता है कि अच्छे कार्य करने वालों के लिए कालभैरभ भगवान का स्वरूप कल्याणकारी हैं और अनैतिक कार्य करने वालों के लिए ये दंडनायक हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी भगवान भैरव के भक्तों का अहित करता है उसे तीनों लोक में कहीं भी शरण प्राप्त नहीं होती है।

Kaal bhairav jayanti 2021 date importance Shubh muhurat timing and puja vidhi of kal bhairav bhagwan
Kaal Bhairav jayanti 2021 - फोटो : Social Media

कालभैरभ जयंती शुभ मुहूर्त-

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी आरंभ- 27 नवंबर 2021, शनिवार को प्रातः 05 बजकर 43 मिनट से

मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी समापन- 28 नवंबर 2021, रविवार को प्रातः 06:00 बजे 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaal bhairav jayanti 2021 date importance Shubh muhurat timing and puja vidhi of kal bhairav bhagwan
Kaal Bhairav jayanti 2021

भगवान कालभैरव की पूजन विधि-

  • अष्टमी तिथि को प्रातः स्नानादि करने के पश्चात व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान शिव के समक्ष दीपक जलाएं और पूजन करें।
  • कालभैरव भगवान का पूजन रात्रि में करने का विधान है।
  • शाम को किसी मंदिर में जाएं और भगवान भैरव की प्रतिमा के सामने चौमुखा दीपक जलाएं।
  • अब फूल, इमरती, जलेबी, उड़द, पान नारियल आदि चीजें अर्पित करें।
  • इसके बाद वहीं आसन पर बैठकर कालभैरव भगवान का चालीसा पढ़ना चाहिए।
  • पूजन पूर्ण होने के बाद आरती करें और जानें-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed