फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर हरिद्वार के ब्रह्मकुंड पर ही क्यों होता है अस्थि विसर्जन?

Sun, 19 Aug 2018 08:48 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
immersion of ashes in ganga at brahma kund, haridwar
haridwar

सनातन पंरपरा में व्यक्ति जीवन की शुरुआत से लेकर अंतिम यात्रा तक गंगा से जुड़ा रहता है। जीते जी कोई पाप से मुक्ति के लिए तो कोई मोक्ष की कामना लेकर गंगा में डुबकी लगाता है। वहीं अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां तक इसी गंगा में प्रवाहित कर दी जाती हैं। 

Trending Videos
immersion of ashes in ganga at brahma kund, haridwar
bhagirath

जब पृथ्वी पर हुआ गंगा का अवतरण 
हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित बताते हैं कि हरिद्वार हमेशा से ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। हरिद्वार की हरि की पौड़ी में अस्थि विसर्जन बहुत ज्यादा महत्व है। उज्जवल बताते हैं कि राजा सागर के वंशज राजा भागीरथ ने  अपने पुरखों के उद्धार के लिए कठिन तपस्या की तथा मां गंगा को धरती पर लाये। 

immersion of ashes in ganga at brahma kund, haridwar
asthi visarjan 11

स्पर्श मात्र से मिलता है मोक्ष
स्वर्ग से उतरकर मां गंगा भगवान शिव जी की जटाओं से होते हुए राजा भागीरथ के पीछे पीछे चल पड़ीं। जब राजा भागीरथ गंगा नदी को लेकर हरिद्वार पहुंचे तो सागर पौत्रों के भस्म हुए अवशेष को गंगा के स्पर्श मात्र से मोक्ष प्राप्त हो गया। उसी समय से हरिद्वार के इस पावन घाट अस्थि विसर्जन होने लगा। मान्यता है कि जब तक गंगा में व्यक्ति की अस्थियां रहती हैं तब तक वह स्वर्ग का अधिकारी बना रहता है। इसी पवित्रता को ध्यान में रखकर अंतिम समय में भी व्यक्ति के मुंह में गंगाजल डाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
immersion of ashes in ganga at brahma kund, haridwar
har ki pauri 2

ऐसे मिला ब्रह्मा का वरदान
पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा स्वेत ने हर की पौड़ी में भगवान ब्रह्मा की घोर तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उनसे वरदान मांगने को कहा था। तब राजा स्वेत ने उनसे हर की पौड़ी को ईश्वर के नाम से जाना जाए, ऐसा वरदान मांगा। उसी समय से हर की पौड़ी के पानी को ब्रह्मकुंड के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
immersion of ashes in ganga at brahma kund, haridwar
ganga asthi visarjan

अनिष्ट की आशंका का होता है अंत
माना जाता है कि अनिष्टकारी शक्तियों जैसे भूत-प्रेत आदि के लिए अस्थियों तथा सूक्ष्म-देह पर नियंत्रण कर उनका दुरुपयोग करना आसान होता है। ऐसे में यदि अस्थियां भूमि पर एक साथ मिल जाएं, तो उनके द्वारा अनिष्ट की आशंका बढ़ जाती है। वहीं पवित्र नदी या समुद्र आदि के जल में अस्थि विसर्जन करने से अस्थियां जल में बिखर जाती हैं। ऐसे में अनिष्टकारी शक्तियों को एकत्रित नहीं हो पाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed