फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण दहन के बाद घर क्यों लाई जाती है पुतले की राख? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

Fri, 16 Oct 2026 07:30 PM IST
Shikhar Baranawal धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 16 Oct 2026 07:30 PM IST
सार

Ravana Effigy Ash Beliefs: रावण दहन के बाद अक्सर बहुत से लोग पुतले का राख घर लेकर जाते हैं, बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का तरीका माना जाता है। आइए इस लेख में पुतले के राख के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Why Is Ravhan Effigy Ash Brought Home After Dahan? Know Religious Beliefs and Special Remedies in hindi
रावण दहन की राख - फोटो : AI

Dussehra Ash Remedies India: हर साल विजय दशमी यानी दशहरा के पावन पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है और रावण जलने के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि रावण दहन के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग पुतले की बची हुई राख को समेटकर अपने घर ले जाने के लिए दौड़ पड़ते हैं? 



सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार रावण के पुतले की यह राख बहुत ही चमत्कारिक मानी जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि लोग इसे घर क्यों लाते हैं और इससे जुड़े उपाय क्या हैं।

Trending Videos
Why Is Ravhan Effigy Ash Brought Home After Dahan? Know Religious Beliefs and Special Remedies in hindi
नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव - फोटो : अमर उजाला

नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन के बाद बची हुई राख को घर में लाने से किसी भी तरह की बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि यह राख घर के सदस्यों की रक्षा करती है और माहौल को सकारात्मक बनाती है।
Why Is Ravhan Effigy Ash Brought Home After Dahan? Know Religious Beliefs and Special Remedies in hindi
वास्तु दोष और क्लेश दूर करने के अचूक उपाय - फोटो : freepik

वास्तु दोष और क्लेश दूर करने के अचूक उपाय

  • अगर आपके घर में हमेशा कलह-क्लेश रहता है या किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो इस राख का विशेष उपाय किया जाता है।
  • इस राख को घर के कोने में छिड़कने से घर की सारी अशुभ ऊर्जाएं नष्ट हो जाती हैं और सुख-शांति लौट आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is Ravhan Effigy Ash Brought Home After Dahan? Know Religious Beliefs and Special Remedies in hindi
तिजोरी में रखने से बढ़ती है बरकत और आर्थिक मजबूती - फोटो : अमर उजाला

तिजोरी में रखने से बढ़ती है बरकत और आर्थिक मजबूती

  • बहुत से लोग रावण के पुतले की इस राख को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
Why Is Ravhan Effigy Ash Brought Home After Dahan? Know Religious Beliefs and Special Remedies in hindi
श्रद्धा और सनातन परंपरा का पालन - फोटो : adobe stock

श्रद्धा और सनातन परंपरा का पालन

  • सनातन धर्म में रावण दहन की इस राख को संभालकर रखना सिर्फ एक रीति-रिवाज नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय और घर में सकारात्मकता लाने का प्रतीक माना जाता है।
  • दशहरा के पावन पर्व पर इस परंपरा का पालन करना लोगों की गहरी आस्था और प्राचीन संस्कृति से जुड़ा हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed