कहा जाता है कि दुनिया में अगर कोई सबसे बड़ा सत्य है तो वो है मृत्यु। जो भी आया है उसका जाना तय है, यानी मृत्यु शाश्वत है। मगर मृत्यु आने से पहले कुछ शरीर में कुछ संकेत दिखते हैं, जिसके बारे में आज हम इस लेख में जानने वाले हैं। जिस प्रकार एक शिशु के जन्म के 9 महीने पहले ही मां के गर्भ से कुछ संकेत मिलने लगते हैं, ठीक उसी प्रकार मृत्यु भी अपने आने से पहले कुछ संकेत देती है। हर इंसान के जीवन में जब कुछ विचित्र घटनाएं होने लगें तो समझ लीजिए कि यह मृत्यु का संकेत है। हालांकि, ये संकेत इतने सूक्ष्म होते हैं कि इंसान उन पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। हर इंसान के जीवन में ऐसे काम जरूर होते हैं जो इंसान मृत्यु से पहले करना चाहते हैं। मगर कई बार ऐसा होता है कि मृत्यु जब एकदम नजदीक आ जाती है तब पता चलता है कि बहुत देर हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अंतिम क्षण में मन परेशान होने लगता है और मृत्यु के समय कष्ट की अनुभूति होती है। शास्त्रों के अनुसार अगर मृत्यु के समय मन शांत और इच्छाओं से मुक्त हो तो बिना कष्ट से प्राण शरीर त्याग देता है और ऐसे इंसान की आत्मा को शांती मिलती है। अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि मरते समय या मरने से पहले व्यक्ति कैसा महसूस करता है। हिंदू धर्म के कुछ ग्रंथों में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। शिवमहापुरण में मृत्यु से पूर्व के संकेत बताएं गए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
मरने से पहले मनुष्य को मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें अनुभव के बारे में क्या कहता है शास्त्र
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:00 PM IST
सार
अक्सर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि मरने से पहले व्यक्ति कैसा महसूस करता है। हिंदू धर्म के कुछ ग्रंथों में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। पुराणों में मृत्यु से पूर्व के संकेत बताएं गए हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन