Holika Dahan Upay: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और उत्साह का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। होली से एक दिन पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन के बाद ही रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल 2026 में होलिका दहन 3 मार्च को मनाया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च शाम 5:07 बजे तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक है। इस रात को विशेष उपाय और पूजा करने से न सिर्फ बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है, बल्कि आर्थिक लाभ और घर में समृद्धि भी आती है। आइये जानते हैं होलिका दहन की रात को किस तरह के उपाय करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
Holika Dahan Upay: होलिका दहन पर जरूर करें ये उपाय, पाएं कर्जों से मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:32 AM IST
सार
Holika Dahan 2026: होली का पर्व होलिका दहन से शुरू होता है। यह छोटी होली या होलिका दीपक के रूप में भी मनाया जाता है। 2026 में यह 3 मार्च को होगा। शुभ मुहूर्त शाम 6:22 से रात 8:50 बजे तक है। इस रात की पूजा और उपायों से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन