फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: तब जीवन में घुल जाएंगे खुशियों के रंग,जब राशि के अनुसार होली खेलने के लिए चुनेंगे रंग

Wed, 08 Mar 2023 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 08 Mar 2023 06:39 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
Holi 2022: होली खेलते समय यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का सही चुनाव करते हैं तो इससे आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारत्मकता से दूर रख सकते है। - फोटो : amar ujala
हिंदू पंचाग के अनुसार इस बार होलिका दहन का उत्सव फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 7 मार्च, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इसके अगले दिन धूम-धाम से रंगों का पर्व धुलंडी मनाया जाएगा। होली खेलने के लिए सभी रंगों का अपना-अपना महत्व है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं तो वहीं कई रंग हमारे लिए परेशानी का कारण बनते हैं। होली खेलते समय यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का सही चुनाव करते हैं तो इससे आप खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारत्मकता से दूर रख सकते है।


यह भी पढ़ें-
 
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए होली में  लाल,पीले,गुलाबी और केसरिया रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी एवं पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे। लेकिन काले एवं भूरे रंग से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ और तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों  को सफेद,हरा,फिरोजी या सिल्वर रंग के रंगों का प्रयोग होली खेलने में करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपको गहरी नींद आएगी,आराम मिलेगा एवं साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता भी मिलेगी। ये रंग सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में  वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर का इस्तेमाल होली खेलने में करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा,तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
Holi 2023 Play Holi By Choosing Colors According To Zodiac Signs To Fill Happiness In Life
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सफ़ेद,गुलाबी,क्रीम,लाल या सैफ्रॉन कलर का उपयोग करना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी,सुख-चैन की नींद के साथ आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed