फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindu Marriage: विवाह के गठबंधन में क्यों डालते हैं 5 चीजें? जानें इसका महत्व

Sat, 16 Dec 2023 02:18 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Hindu Marriage wedding rituals indian tradition marriage gathbandhan coin turmeric rice durva flower in hindi
Hindu Marriage wedding rituals - फोटो : istock

Hindu Marriage wedding rituals: हिंदू धर्म में, विवाह दो व्यक्तियों को पुरुषार्थ या जीवन के चार लक्ष्यों: धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जोड़ता है। विवाह को एक आध्यात्मिक साझेदारी माना जाता है जो इस और भविष्य के जीवन में भागीदारों के मन, शरीर और आत्माओं को एकजुट करता है, और उनके दो परिवारों के बीच पवित्र बंधन बनाता है। हिंदू विवाह समारोह के कई तत्व हजारों वर्षों से लगभग अपरिवर्तित रहे हैं। इस समारोह में धार्मिक जीवन और निस्वार्थ प्रेम, दया और करुणा, ईमानदारी और निष्ठा और आपसी सम्मान जैसे मूल्यों को साझा करने को बढ़ावा देने के लिए अनुष्ठानों और समारोहों की एक श्रृंखला शामिल है। अनुष्ठान मूल रूप से सभी भारतीय भाषाओं की जननी संस्कृत में हैं। हिंदू विवाह में अग्नि के सात फेरे लेने की परंपरा है। विवाह के दौरान लड़के और लड़की की गठबंधन की परंपरा है। इस गठबंधन के दौरान कन्या की साड़ी के पल्लू को वर की धोती या गमछे के छोर से बांधा जाता है उसमें कुछ चीजें डाली जाती है। आइए जानते हैं इस गठबंधन के दौरान वधू के आंचल में कौन सी पांच चीजें डाली जाती हैं और क्यों। 

Hindu Marriage wedding rituals indian tradition marriage gathbandhan coin turmeric rice durva flower in hindi
Hindu Marriage wedding rituals - फोटो : अमर उजाला

सिक्का: यह इस बात का प्रतीक है कि धन पर किसी एक का पूर्ण अधिकार नहीं होगा, बल्कि समान अधिकार रहेगा।

Hindu Marriage wedding rituals indian tradition marriage gathbandhan coin turmeric rice durva flower in hindi
Hindu Marriage wedding rituals - फोटो : संवाद

पुष्प: प्रतीक है, प्रसन्नता और शुभकामनाओं का। दोनों सदैव हंसते-खिलखिलाते रहें। एक-दूसरे को देखकर प्रसन्न हों, एक-दूसरे की प्रशंसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Marriage wedding rituals indian tradition marriage gathbandhan coin turmeric rice durva flower in hindi
Hindu Marriage wedding rituals - फोटो : सोशल मीडिया

हल्दी:आरोग्य और गुरू का प्रतीक है। एक-दूसरे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रयत्नशील रहें। मन में कभी हीनता न आने दें। हल्दी छूने से रंग व सुगंध छूने वाले को चढ़ता है। अतः ज़रूरी निर्णय में आपसी परामर्श करें।

विज्ञापन
Hindu Marriage wedding rituals indian tradition marriage gathbandhan coin turmeric rice durva flower in hindi
Hindu Marriage wedding rituals

दूर्वा: प्रतीक है कि कभी प्रेम भावना न मुरझाने देना। दूर्वा का जीवन तत्व कभी नष्ट नहीं होता। सूखी दिखने पर भी यह पानी में डालने पर हरी हो जाती है। ठीक इसी तरह दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए अटूट प्रेम और आत्मीयता बनी रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed