फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर कर लें ये काम, वैवाहिक जीवन की तमाम परेशानियां हो जाएंगी खत्म

Mon, 18 Sep 2023 06:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 18 Sep 2023 06:51 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Ke Upay Do These Measures On Hartalika Teej For A Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2023 Ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। यह व्रत इस साल 18 सितंबर को रखा जा रहा है। हरतालिका तीज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इस व्रत में सुहागिनें मां गौरी से सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगती हैं। पूजा के अलावा इस दिन कुछ उपाय भी किए जाते हैं, जिन्हें करके आप वैवाहिक जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...



Hartalika Teej 2023: इस साल कब है हरतालिका तीज? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व 



 
Hartalika Teej 2023 Ke Upay Do These Measures On Hartalika Teej For A Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2023 Ke Upay - फोटो : self

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखें और शाम के समय सोलह शृंगार करके किसी शिव के मंदिर में जल चढ़ाएं। साथ ही मां पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। इसके बाद 'ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र' का जाप करें। वहीं चुनरी में अपनी श्रद्धा के अनुसार 7, 11, या 21 रुपये बांधें। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। 

Hartalika Teej 2023 Ke Upay Do These Measures On Hartalika Teej For A Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2023 Ke Upay - फोटो : iStock

हरतालिका तीज व्रत वाले दिन शिव जी और मां पार्वती की पूजा करें। आखिर में व्रत कथा जरूर सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस खीर को प्रसाद स्वरूप अपने पति को भी खिलाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Ke Upay Do These Measures On Hartalika Teej For A Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2023 Ke Upay - फोटो : pixabay

हरतालिका तीज के दिन पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया का दान करें। साथ ही उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लें। इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव के दस दिनों में लगाएं इन 10 चीजों का भोग, बप्पा पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना 

विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Ke Upay Do These Measures On Hartalika Teej For A Happy Married Life In Hindi
Hartalika Teej 2023 Ke Upay - फोटो : istock

कुंवारी कन्याएं यदि मन में मनचाहा वर चाहती हैं तो हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव और नंदी को शहद चढ़ाएं। फिर मां पार्वती से मनचाहे वर की कामना के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा होती है और मनचाही मुराद पूरी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed