Hartalika Teej Puja Samagri List: हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल 18 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं। ये निर्जला व्रत होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा से पहले सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही पूजा के दौरान मां पार्वती को भी सुहाग का सामान अर्पित करती हैं। इस व्रत में कुछ खास चीजों का होना जरूरी होता है, क्योंकि इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज की पूजा थाली में क्या-क्या सामग्री होनी चाहिए...
{"_id":"64fb032a2234df43720232dd","slug":"hartalika-teej-2023-puja-samagri-list-things-required-for-hartalika-teej-puja-see-full-list-2023-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2023 Puja Samagri: हरतालिका तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, देखें पूरी सामग्री लिस्ट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri: हरतालिका तीज की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, देखें पूरी सामग्री लिस्ट
Sun, 17 Sep 2023 05:40 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri List
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri List
- फोटो : iStock
हरतालिका तीज की तिथि
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से हो रही है। यह तिथि 18 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार को रखा जाएगा।
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri List
- फोटो : iStock
हरतालिका तीज की पूजा पूजा सामग्री
सूखा नारियल, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा और जनेऊ आदि।
Hartalika Teej 2023: इस साल कब है हरतालिका तीज? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
सूखा नारियल, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा और जनेऊ आदि।
Hartalika Teej 2023: इस साल कब है हरतालिका तीज? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri List
- फोटो : iStock
हरतालिका तीज की सुहाग सामग्री
हरतालिका तीज का व्रत देवी पार्वती ने शिव जी को अपने पति के रूप में पाने के लिए किया था। इसीलिए इस व्रत में सुहाग सामग्रियों का भी महत्व है। सुहाग की सामग्री में बिंदी, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, काजल, चूड़ी, कंघी, महावर आदि को शामिल करें।
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Puja Samagri List
- फोटो : istock
हरतालिका तीज व्रत नियम
- यह निर्जला व्रत होता है, इसलिए इस दिन गलती से भी पानी न पीएं
- प्रत्येक पहर में मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा और आरती करें।
- इस दिन घी, दही, शक्कर, दूध, शहद का पंचामृत चढ़ाएं।
- सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, काजल सहित सुहाग पिटारा दें।
- अगले दिन भोर में पूजा करके व्रत का उद्यापन करें।